{"_id":"6a8b558d800d747acd0c8ca9","slug":"government-is-being-unfair-to-the-pda-shyam-raebareli-news-c-101-1-slko1034-165897-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीए के साथ अन्याय कर रही सरकार : श्याम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीए के साथ अन्याय कर रही सरकार : श्याम
Mon, 24 Aug 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज क्षेत्र में हुए सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का स्वागत क
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए समाज के लोगों के साथ भेदभाव, अन्याय एवं उत्पीड़न कर रही है। किसान, मजदूर, छात्र और नौजवान सभी दुखी एवं हताश हैं। किसानों को समितियों में डीएपी यूरिया खाद नहीं मिल रही है। सरकारी नलकूप खराब पड़े हैं। सरकार को अन्नदाताओं की कोई चिंता नहीं है।
प्रदेश अध्यक्ष रविवार को विधानसभा क्षेत्र बछरावां के महाराजगंज में आयोजित समाजवादी पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी राज में पेपर लीक का रिकॉर्ड बन चुका है। छात्र एवं नौजवान भविष्य को लेकर चिंतित हैं और सड़कों पर आंदोलनरत हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाज के हर वर्ग का ध्यान दिया है। प्रदेश महासचिव एवं विधायक अताउर रहमान ने कहा कि भाजपा नफरत फैलाने का खेल करती रही है, लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक श्याम सुंदर भारती, जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव, विधायक चंद्र प्रकाश लोधी व राहुल लोधी, प्रदेश सचिव गिरधारी लाल लोधी व शशिकांत शर्मा, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ब्रजेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी, हसीन अहमद, मेहरबान सिंह, राजेश मौर्य, दिनेश यादव ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
इस मौके पर समर बहादुर यादव, भानू प्रकाश पटेल, देशराज यादव, प्रमोद पटेल, वीरेंद्र बहादुर, राजेश यादव, राज कुमार लोधी, आलोक यादव, जितेंद्र यादव, फिरोज अहमद, मो. मुशीर, आफताब आलम, बाबू यादव, प्रशांत लोहिया आदि मौजूद रहे।