फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Goods gutted in fire at solar panel shop

Raebareli News: सोलर पैनल की दुकान में आग से जला सामान

Mon, 31 Aug 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 31 Aug 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Goods gutted in fire at solar panel shop
सिविल लाइंस चौराहा स्थित दुकान में आग लगने से जला सामान। 
रायबरेली। शहर के सिविल लाइंस चौराहे के पास सोलर पैनल की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान के अंदर रखे सोलर पैनल समेत अन्य सामान जल गए। धुआं निकलने पर आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


सलोन कस्बे के रहने वाले अनुपम ने बताया कि वह सिविल लाइंस चौराहे के पास किराये पर मकान लेकर सोलर पैनल की दुकान चलाते हैं। ऊपर कार्यालय बना है, जबकि नीचे गोदाम है। शनिवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे गोदाम में रखे सोलर पैनल, कॉपर तार, एसी, इनवर्टर समेत अन्य सामान जल गया। धुआं निकलने पर पड़ोसी ने उन्हें आग लगने की जानकारी दी। दुकानदार ने बताया कि जब दुकान का शटर खोला तो पूरा सामान जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed