{"_id":"6824ef4b12a00e23f30dbdb1","slug":"girls-dominated-hard-work-paid-off-raebareli-news-c-101-1-rai1002-133094-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: छात्राओं का रहा दबदबा, मेहनत रंग लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: छात्राओं का रहा दबदबा, मेहनत रंग लाई
Thu, 15 May 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 15 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते निमिषा कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राएं।
रायबरेली। सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में छात्राओं का दबदबा रहा। छात्राओं ने सफलता के लिए स्कूल के साथ सेल्फ स्टडी को जरूरी बताया। कहा, एक नियमित टाइम टेबल के अनुरूप पढ़ाई होनी चाहिए। जो विषय कठिन है, उस पर अधिक समय देने की जरूर होती है।
बीते मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया तो छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनकी मेहनत का परिणाम उनको मिला। छात्राओं ने एक बार फिर अपनी काबिलियत दिखाई। इंटर में चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी की छात्रा प्रियांशी शुक्ला ने 97.4 फीसदी अंक हासिल कर जिले की रैंकिंग में पहला स्थान बनाया।
इसी तरह न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला की छात्रा तय्यबा कय्यूम ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए और अपनी मेधा का परचम लहराया। इंटर में ही श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल की श्रेया शुक्ला को 96.4 प्रतिशत अंक, दयावती मोदी पब्लिक स्कूल की छात्रा वैष्णवी यादव को 96.2 प्रतिशत अंक, चिन्मय विद्यालय एनटीपीसी की छात्रा दीक्षा शुक्ला को 96 प्रतिशत अंक, बख्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लालगंज की छात्रा शिखा अग्रहरि को 95.1 प्रतिशत अंक मिले।
विज्ञापन
इसी स्कूल की कीर्ति गुप्ता को 95 प्रतिशत अंक, बीएसएस पब्लिक स्कूल की छात्रा अमूल्या शरण को 94.6 प्रतिशत अंक मिले। इन छात्राओं ने इंटर की परीक्षा में अपनी प्रतिभा दिखाई। हाईस्कूल में न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलोन की छात्रा अंशिका मौर्या को 97.6 प्रतिशत अंक, बख्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लालगंज की छात्रा वैष्णवी सिंह को 97 प्रतिशत अंक, चिन्मय विद्यालय की छात्रा अंशिका को 96.8 प्रतिशत अंक, न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलोन की छात्रा साक्षी शुक्ला को 96.6 प्रतिशत अंक, न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला की छात्रा अलीशा बानों को 96.6 प्रतिशत अंक, बीएसए पब्लिक स्कूल की छात्रा दिव्यांशी मौर्या को 96.2 प्रतिशत अंक, चिन्मया विद्यालय की छात्रा सौम्या केसरवानी को 96.2 प्रतिशत अंक मिले।
बीएसएस पब्लिक स्कूल की छात्रा श्वेता यादव को 96 प्रतिशत अंक मिले हैं। श्रेया सिंह को 96.2 प्रतिशत अंक, दयावती मोदी पब्लिक स्कूल की छात्रा हिमाद्री सिंह ने 97 प्रतिशत अंक, ऐश्वर्या ने 95.4 प्रतिशत अंक स्तुति श्रीवास्तव ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
छात्राओं से उनकी सफलता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि होमवर्क पर अधिक ध्यान दिया। खासकर गणित, विज्ञान के विषयों पर मेहनत की गई। सफलता के लिए जरूरी है कि पढ़ाई नियमित हो और मोबाइल से दूरी बनाई जाए। जो कठिन प्रश्न हैं, उन पर अधिक फोकस करना होता है।