{"_id":"639a10a8b2ef7c554a0af51f","slug":"girl-child-died-of-fever-144-people-were-affected-raibaraily-news-lko6618672138","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बुखार से बच्ची की मौत, 144 लोग चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बुखार से बच्ची की मौत, 144 लोग चपेट में आए
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में डेंगू की रफ्तार तो थम गई है, लेकिन बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। बुखार के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। इसके अलावा जिले भर में बुखार के 144 नये मरीज मिले हैं। ओपीडी में भी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुधवार को जिला अस्पताल में बुखार के करीब 10 मरीजों को भर्ती कराया गया है।
ऊंचाहार क्षेत्र के कटरा गांव की प्रिया (3) को बुखार के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। उधर, बुधवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आए बुखार के 10 मरीजों को भर्ती कराया गया है। जिले में बुखार के 144 नए मरीज मिले हैं।
इसमें डलमऊ में आठ, लालगंज में 54, महराजगंज में 24, रायबरेली में 25, सलोन में 33 बुखार रोगी मिले हैं। जिला अस्पताल से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है, लेकिन दवाओं की कमी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दवाओं की कमी नहीं है। सभी अधीक्षकों को सीएमएसडी गोदाम से दवाएं मंगवाने के आदेश दिए गए हैं।