{"_id":"57643a264f1c1ba83b11b8a5","slug":"gift-of-two-lakh-population-will-purify-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख आबादी को मिलेगी शुद्ध पानी की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख आबादी को मिलेगी शुद्ध पानी की सौगात
अमर उजाला/रायबरेली
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र की एक मात्र नगर पालिका के बाशिंदों को अब पेयजल की किल्लत नहीं सताएगी। रायबरेली पुनर्गठन पेयजल योजना का काम अंतिम चरण में चल रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के 1.95 लाख की आबादी को जल्द ही शुद्ध पानी मिलेगा।
एक अरब छह करोड़ की योजना को मूर्तरूप देने के लिए उत्तर प्रदेश जलनिगम द्वितीय 68 करोड़ 46 लाख खर्च किया जा चुका है। पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने समीक्षा बैठक में योजना शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। विभाग उपभोक्ताओं को कनेक्शन भी देने लगा है।
नगर पालिका क्षेत्र के 31 वार्डों में पेयजल की किल्लत है। पानी की टंकियां तो हैं, लेकिन प्रेशर न होने के कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचता। इस कारण लोगों को घरों में मोटर लगवाना पड़ता है। पेयजल व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनवाने के लिए जल निगम की ओर से रायबरेली पुनर्गठन पेयजल योजना शुरू की गई।
विज्ञापन
इसके तहत शहर के सभी मोहल्लों में नए सिरे से पाइप लाइन बिछाई गई। अब तक 365 किमी में से 232 किमी पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। इसके अलावा अलग-अलग मोहल्लों में नौ ओवरहेड टैंक बनवाए गए हैं।
इसे भरने के लिए 17 नए नलकूप और 17 पुराने नलकूपों को रिबोर कराया जा चुका है। योजना के तहत 34 अन्य नलकूपों में से 23 की मरम्मत हो चुकी है। योजना का काम अंतिम चरण में है।
34 हजार नए कनेक्शनधारकों को मिलेगा लाभ
परियोजना प्रबंधक एसके गुप्ता ने बताया कि शहर में जल्द ही पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी। पुराने कनेक्शनधारकों के साथ ही 34 हजार नए उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिलेगा। नगर पालिका क्षेत्र में 32 एमएलडी पानी की जरूरत है। जबकि वर्तमान में 30 एमएलडी की पानी उपलब्धता कराई जा रही है। इस योजना से पेयजल आपूर्ति की किल्लत दूर हो जाएगी।
बोर में खराबी आने पर मदद करेगा सीडब्ल्यूआर
जिले में चार स्थानों पर क्लियर वाटर रिजरवायर (सीडब्ल्यूआर) का निर्माण कराया गया है। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि आनंद नगर, निराला नगर, शिवाजी नगर, खसपरी में बने ओवरहेड टैंक के नीचे सीडब्ल्यूआर का निर्माण कराया गया है। इसका मकसद ओवरहेड टैंक या बोर में खराबी आने से जमीन में बने सीडब्ल्यूआर से पानी की आपूर्ति करना है।
रायबरेली पेयजल पुनर्गठन योजना के शुरू होने पर शहर में पेयजल की किल्लत दूर हो जाएगी। योजना के तहत शासन की ओर से पर्याप्त धन उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान में कार्य भी अंतिम चरण में चल रहा है। इससे नागरिकों को शुद्ध पानी मिल सकेगा। - इलियास, चेयरमैन नगर पालिका परिषद