फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Get fresh air toughest, water is poisonous

शुद्ध हवा मिलना दुश्वार, पानी हुआ जहरीला

Tue, 08 Dec 2015 11:27 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
यही नहीं हर साल वाहनों की तादाद भी बढ़ती जा रही है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल सख्त आदेश हैं कि वायु एवं पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण किया जाए, पर इसका पालन होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


हालांकि जिले में संचालित सीमेंट फैक्ट्री और एनटीपीसी में ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम लगवा दिए गए हैं। लेकिन वातावरण में जहर घोल रहे प्रतिबंधित जेनरेटरों के प्रयोग पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन


यही नहीं नदियों में प्रदूषण की निगरानी के लिए डीएम सूर्यपाल गंगवार के नेतृत्व में कमेटी का गठन तो कर दिया गया, इसका भी कोई खास असर नहीं दिख रहा है।

हालात यह हैं कि शहर में ही राजघाट के पास गंदे नाले का पानी सई नदी में गिराया जा रहा है। वहीं कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य निगरानी के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं गंगा में भी डलमऊ कस्बे के लोगों के घरों का पानी जा रहा है। इससे पानी खराब हो रहा है। जिले में प्रदूषण बढ़ने का कारण वाहनों की बढ़ती तादाद भी बन रही है।

जिले में हर साल करीब 30 हजार दो पहिया और चार पहिया वाहन खरीदे जा रहे हैं। इसमें दो पहिया वाहनों की तादाद अधिक है। इससे प्रदूषण बढ़ रहा है।

यही नहीं अधिकतर पुराने चलाए जा रहे वाहनों से सबसे अधिक प्रदूषण हो रहा है। पर उन पर रोक नहीं लगाई जा  रही है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. एके सिंह का कहना है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का पालन किया जा रहा है। फैक्ट्रियों में जल प्रदूषण रोकने के लिए ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम लगवाए गए हैं।


नदियों में प्रदूषण की निगरानी के लिए डीएम के नेतृत्व में कमेटी गठित कर सभी सदस्यों और पदाधिकारियों को नदियों में प्रदूषण का जायजा लेकर रिपोर्ट देने को कहा है। बैठक में ये रिपोर्ट रखी जाएगी। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed