फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ganga Yatra begins with Ganga Aarti and Pooja, Chaupal starts in 29 villages

गंगा आरती व पूजा के साथ गंगा यात्रा शुरू, 29 गांवों में चौपाल शुरू

Mon, 27 Jan 2020 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ganga Yatra begins with Ganga Aarti and Pooja, Chaupal starts in 29 villages
रायबरेली। गंगा आरती व गंगा पूजा के साथ ही सोमवार को गंगा यात्रा शुरू हो गई। गंगा कटरी के 29 गांवों में विविध आयोजन किए गए। लालगंज स्थित बैसवारा डिग्री कॉलेज में प्रदर्शनी प्रारंभ हो गई।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कहा कि 30 जनवरी को जिले में गंगा यात्रा ऊंचाहार की ग्राम पंचायत अरखा से प्रारंभ होते हुए बैसवारा डिग्री कॉलेज पहुंचेगी, जहां जनसभा होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा सहित कई केबिनेट मंत्री, सांसद, विधायकग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले डीएम ने सरेनी सहित कई क्षेत्रों में गंगाघाटों पर पहुंचकर तैयारियों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को बचत भवन ने डीएम ने बैठक में निर्देश दिए कि जिन ग्रामों के नोडल अधिकारी है, वहां प्रतिदिन अवश्य जाएं तथा गंगा आरती, चौपाल आदि लगवाएं। गंगा यात्रा के पंफलेट लोगों में वितरित कराया जाए।
आमजनों को गंगा यात्रा के महत्व, उद्देश्य आदि के बारे में बताया जाए। गदागंज प्रतिनिधि के अनुसार, गंगा नदी को अविरल गंगा बनाने के लिए आयोजित गंगा यात्रा का शुभारंभ गंगा घाटों पर पूजा और आरती के साथ हुआ।
दीनशाह गौरा के भगवंतपुर चंदनिया में जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह एवं धीरनपुर में ब्लॉक प्रमुख मीना पांडेय ने गंगा आरती की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
इससे पहले एसडीएम डलमऊ सविता यादव ने भगवंतपुर चंदनिहा, पयागपुर, धीरनपुर, कल्याणपुर बेती में तैयारियों का जायजा लिया। गंगा आरती के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, अवधेश जायसवाल, बीडीओ दीनशाह गौरा हरीश चंद्र गुप्ता, एडीओ, योगेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
गंगा यात्रा के दौरान पशु आरोग्य मेले का आयोजन भी किया गया। सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, डीएम में गंगा यात्रा की तैयारियों का गेगासों घाट पर निरीक्षण किया।
मां संकटा मंदिर के सामने का रास्ता देख कर कहा कि इसे गड्ढा मुक्त कर समतल कराएं। उन्होंने पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया और कहा कि सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। इस मौके पर एसडीएम लालगंज जीत लाल सैनी, तहसीलदार रिचा सिंह आदि मौजूद रहे।
28 जनवरी को गंगा यात्रा में प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री सुरेश पासी डलमऊ स्थित संकट मोचन घाट डलमऊ व राजा डलदेव पार्क सड़क घाट पर चौपाल आदि कार्यक्रमों में शामिल होकर रात्रि विश्राम करेंगे।

कार्यक्रम को लेकर सोमवार को रानीजी का शिवाला घाट पर करीब 1000 श्रद्धालुओं के बैठने के लिए पंडाल की व्यवस्था की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मंच भी बनाया गया। शिवाला घाट, वीआईपी घाट, सड़क घाट सहित डल पार्क में विभिन्न प्रकार की पेंटिंग बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed