{"_id":"68715b362fcf8cd17c013424","slug":"ganga-is-rising-at-the-speed-of-1-cm-per-hour-raebareli-news-c-101-1-rai1002-136887-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही गंगा
Sat, 12 Jul 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
डलमऊ में इस तरह बढ़ रहा गंगा का जलस्तर। संवाद
रायबरेली। पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर दिख रहा है। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के अनुसार एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा में पानी बढ़ रहा है। इससे डलमऊ और सरेनी के कटरी के गांवों में खलबली मच गई है। ग्रामीणों की नजर जलस्तर पर लगी है और उसके साथ ही पशुओं के चारा और रिहाइश का बंदोबस्त भी किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार शाम जलस्तर 96.700 मीटर दर्ज किया गया था जो शुक्रवार दोपहर बढ़कर 96.930 मीटर पहुंच गया। गंगा घाट पर रखे तखत पानी में डूबने लगे तो तीर्थ पुरोहितों ने उनको बाहर निकाल लिया।
डलमऊ, गेगासों व ऊंचाहर में पानी घाट की सीढि़यों तक पहुंच गया है। लगातार पानी बढ़ता देख कटरी में रहने वाले लोगों में बेचैनी बढ़ने लगी है। हालांकि बाढ़ का पानी अभी मुख्य धारा में है लेकिन इसी तरह पानी बढ़ता रहा तो जल्द ही पानी गांव कि ओर रुख करने लगेगा।