{"_id":"698f83c43d9040ea56042172","slug":"ganga-expressway-incident-raised-in-the-assembly-raebareli-news-c-101-1-rai1002-151172-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे की घटना विधानसभा में उठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे की घटना विधानसभा में उठी
Sat, 14 Feb 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
सदन में अपनी बात रखते पूर्व मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय।
रायबरेली। गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार की शाम को मौत बनी कार ने नौ लड़कियों को रौंद डाला था। इसमें चार लड़कियों की मौत हो गई थी और पांच का इलाज चल रहा है जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले की गूंज बजट सत्र के दौरान विधानसभा में उठी।
रविवार को हादसे में हिमांशी, आसमां, रश्मि, शालिनी की मौत हो गई थी जबकि पांच लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई थींं। इसमें मीना पटेल और रिया की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मीना का इलाज लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा है तो रिया का इलाज एम्स में हो रहा है। ऊंचाहार विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने सदन में प्रदेश सरकार के कार्यों की सबसे पहले सराहना की।
इसके बाद उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे मामले पर कहा कि अभी कार्यदायी संस्था ने राज्य सरकार को गंगा एक्सप्रेसवे हैंडओवर नहीं किया है और उसके बाद भी वाहन फर्राटा भर रहे हैं। इस पर रोक कार्यदायी संस्था ने नहीं लगाई। इसका नतीजा है कि गंगा एक्सप्रेसवे पर इतनी बड़ी घटना हुई। उन्होंने सदन में मांग करते हुए कहा कि कार्यदायी संस्था के कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हो। साथ ही मीना और रिया का उच्च स्तरीय इलाज हो। इस पर सरकार ने दोनों लड़कियों के इलाज की घोषणा की।