{"_id":"60bcc1708ebc3e00d45f1f9d","slug":"gang-raibaraily-news-lko581174066","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाला ही बाइक चोर गैंग का निकला सरगना, नौ बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाला ही बाइक चोर गैंग का निकला सरगना, नौ बाइकें बरामद
विज्ञापन
पकड़े गए चोर व बरामद बाइकें।
- फोटो : RAIBARAILY
डलमऊ (रायबरेली)। पुलिस ने शनिवार रात वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन सभी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की नौ बाइकें भी बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि रात में पुलिस को सूचना मिली कि गंगा नदी पुल पर कुछ लोग मौजूद हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर मुराईबाग चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार अवस्थी, उपनिरीक्षक इंसाफ अली ने टीम के साथ पहुंचकर मौके से तीन लोगों को पकड़ लिया।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे तोड़ी सिंह का पुरवा मजरे रिहायत निवासी अनिल कुमार लोधी, मेदनी सिंह का पुरवा मजरे मुरैठी निवासी लाल बहादुर व माफी मजरे कुरौली बुधकर निवासी श्रीपाल उर्फ पलई लोधी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इन तीनों की निशानदेही पर चोरी की नौ बाइकें बरामद की गईं। इन बाइकों की चोरी के मुकदमें ऊंचाहार, गदागंज, जगतपुर, डलमऊ कोतवाली में दर्ज थे। इनके पास से 315 बोर का तमंचा समेत अन्य सामान भी मिला है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गैंग का सरगना अनिल कुमार लोधी है, जो मोटरसाइकिल गैरेज चलाता है। चोरी की मोटरसाइकिल वहीं से बिक्री की जाती थी। पकड़े गए लोगों के संपर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। एसपी ने गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की बात कही।