फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fruit prices began skyrocketing

आसमान छूने लगे फलों के दाम

Thu, 29 Sep 2016 11:54 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 29 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fruit prices began skyrocketing
fruits - फोटो : getty images
शारदीय नवरात्र को लेकर लोगाें में जहां उत्साह है। वहीं फलाहारी सामग्रियों के दाम अभी से बढ़ने शुरू हो गए हैं। फलों के दामों ने आसमान छूना शुरू कर दिया है। नवरात्र 1 अक्तूबर से प्रारंभ होगा। इसका असर अभी से दिखने लगा है।
विज्ञापन


ज्यादातर फलों में 5 से 10 फीसदी तक बढ़ोत्तरी हुई है। मेवा में कुछ राहत जरूर मिली है। ऐसे में भक्तों को सोच समझकर खरीदारी करनी पड़ेगी। खासतौर पर मध्यम और गरीब वर्ग के लोगों को अपने बजट पर ज्यादा ध्यान देना होगा। ऐसा नहीं कि बाजार में फल कम हैं। नवरात्र में डिमांड बढ़ जाने के कारण महंगाई और अधिक होने की संभावना है। 
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र पर फल के साथ दूध और फलाहारी खाद्य पदार्थों के दाम भी बढ़ जाते हैं। वर्तमान में दूध के दाम में 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। पिछली बार दूध 30 रुपये प्रति लीटर था। वहीं इस बार 40 से 50 रुपये प्रति लीटर तक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सस्ती वस्तुओं से ही काम चलाना पड़ेगा। फल काफी महंगे हो गए हैं। ऐसे में लोगाें को काफी सोच-समझ कर खरीददारी करनी पड़ेगी। रेनू और सुर्कीति का कहना है कि हर साल महंगाई से जूझना पड़ता है। इसके बावजूद आस्था पर कभी असर नहीं पड़ा है।

नौ दिन व्रत के दौरान सोच-समझकर खरीदारी की जाती है। प्रतीक और अमरकांत वाजेपयी का कहना है कि महंगाई के लिए काफी हद तक प्रशासन जिम्मेदार है। नवरात्र में डिमांड होती है। ज्यादातर व्यापारी सामग्री स्टोर भी कर लेते हैं। बाद में त्योहार का फायदा उठाकर दाम बढ़ा देते है। 

फल दुकानदार नवीन सोनकर, जितेंद्र सोनकर का कहना है कि बारिश से फल के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। सेब, अनार, मुसम्मी के दाम बढ़े हैं, तो केला ने राहत दी है। बाढ़ के कारण फलों के दाम बढ़ा है। नवरात्र में डिमांड भी अधिक होती है।


इसके दौरान कीमत और अधिक बढ़ने की संभावना है। वहीं व्यापारी कृष्ण गोपाल कसौंधन, शिव प्रसाद गुप्ता का कहना है कि पिछले वर्ष सूखा होने के कारण महंगाई अधिक थी। इस बार मेवे के दाम कम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed