{"_id":"6aca95cdafb884ecfc0d2156","slug":"ntpc-fifth-unit-shut-down-due-to-boiler-leakage-raebareli-news-c-101-1-rai1002-169624-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी : बॉयलर में रिसाव से पांचवीं यूनिट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी : बॉयलर में रिसाव से पांचवीं यूनिट बंद
Sun, 11 Oct 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार। एनटीपीसी परियोजना की पांचवीं यूनिट के बॉयलर में शनिवार दोपहर को रिसाव हो गया। इससे यूनिट से बंद हो गई। यूनिट वार्षिक अनुरक्षण के बाद दो अक्टूबर को ही चालू की गई थी। एक माह तक मरम्मत होने के बावजूद यूनिट अपनी क्षमता से नहीं चल पा रही है। इससे परियोजना के अभियंताओं की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परियोजना प्रबंधन तकनीकी परीक्षण के लिए यूनिट बंद करने की बात कह रहा है।
24 अगस्त को 210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की पांचवीं यूनिट वार्षिक अनुरक्षण के लिए बंद की गई थी। लगभग 37 दिन बाद यूनिट को चालू कर बिजली उत्पादन शुरू किया गया था। एक हफ्ते में ही यूनिट के बॉयलर ट्यूब में रिसाव हो गया। इससे 210 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया है। शनिवार की शाम परियोजना की पांच यूनिटों से 964 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी प्रिया कुमारी ने बताया कि तकनीकी परीक्षण के लिए यूनिट बंद की गई है, जल्द ही चालू कर उत्पादन शुरू किया जाएगा।