फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The wheels came off because the pile of gravel had become too high

Raebareli News: गिट्टियों का ढेर ऊंचा होने से उतरे थे पहिये

Sun, 11 Oct 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 11 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The wheels came off because the pile of gravel had become too high
बछरावां क्षेत्र में रायबरेली-लखनऊ रेलमार्ग पर ट्रैक मेंटेनेंस के दौरान डिरेल हुई मशीन।
रायबरेली/बछरावां। लखनऊ-रायबरेली रेलमार्ग पर बछरावां-कुंदनगंज रेलखंड में मशीन के दो पहिये पटरी से उतरने की प्राथमिक छानबीन पूरी हो गई है। जांच में पता चला है कि ट्रैक किनारे गिट्टियों का ढेर अधिक ऊंचाई पर था। इसी कारण पहिये उछलकर पटरी से उतर गए।
विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार दोपहर बछरावां क्षेत्र के पहुरावां गांव के पास हुई थी। इससे पांच घंटे तक रेल यातायात ठप रहा। वंदेभारत सहित कई ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। लखनऊ से आई आकस्मिक राहत ट्रेन ने मशीन को वापस पटरी पर रखा। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। घटना के बाद से ही प्राथमिक स्तर पर छानबीन शुरू कर दी गई थी। देर शाम वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक पवनीश कट्टल और वरिष्ठ मंडल अभियंता-द्वितीय कृष्णा समेत कई अधिकारियों ने जायजा लिया। मंडलीय अफसरों ने मामले में रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन


जांच टीम ने सौंपी आख्या प्राथमिक छानबीन के लिए एक संयुक्त टीम बनाई गई थी। इसमें रेल पथ, यातायात, लोको, सुरक्षा और कोचिंग इकाई के पर्यवेक्षक शामिल थे। टीम ने छानबीन के बाद शनिवार को अपनी संयुक्त निरीक्षण आख्या लखनऊ मंडल कार्यालय भेज दी। टीम के सदस्यों के अनुसार, गिट्टियों के ढेर से टकराने के कारण ही पहिये पटरी से उतरे थे। रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी सीबी राय ने बताया कि इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed