फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Lekhpals worked while wearing black armbands

Raebareli News: लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

Sun, 11 Oct 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 11 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals worked while wearing black armbands
लालगंज। लेखपाल अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने काली पट्टी बांधकर कामकाज किया। इंटरनेट आधारित कार्यों के बहिष्कार से जाति, निवास और आय प्रमाणपत्रों से जुड़े काम प्रभावित हो रहे हैं। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने वेतन भत्ते में बढ़ोतरी, ग्रेड वेतन बढ़ाने और लेखन सामग्री भत्ता देने की मांग की।
विज्ञापन


उनकी अन्य मांगों में अंतरमंडलीय स्थानांतरण सुविधा और मूल कार्यक्षेत्र से बाहर अतिरिक्त क्षेत्र के इंटरनेट आधारित काम पर रोक शामिल है। आंदोलन के अगले चरण में 12 अक्तूबर को रक्तदान किया जाएगा। 14 अक्तूबर को मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 17 अक्तूबर को कलमबंद हड़ताल की जाएगी। शनिवार को लेखपाल काली पट्टी बांधकर थाना समाधान दिवस में भी शामिल हुए। इस मौके पर मनमोहन पांडेय, उमाकांत तिवारी, आलोक, आशीष, दिलीप सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed