फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four pairs of trains canceled, 12 of the route changed

चार जोड़ी ट्रेनें रद्द, 12 का रूट बदला

Thu, 22 Dec 2016 12:56 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 22 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Four pairs of trains canceled, 12 of the route changed
ट्रेन - फोटो : demo pic
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जंघई-वाराणसी रेलखंड पर लोहता, चौखंडी और सेवापुरी स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाना है। इस दौरान ट्रेनों के संचालन से काम प्रभावित हो सकता है। इसे देखते हुए रेलवे ने जिले से होकर गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि एक दर्जन ट्रेनों का रूट बदला गया है। 
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शिवेंद्र शुक्ल के मुताबिक वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस (14203-14204) का संचालन 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक बंद रहेगा। गाड़ी संख्या 14260 लखनऊ-मुगलसरायं एकात्मता एक्सप्रेस 24 दिसंबर और गाड़ी संख्या 14259 मुगलसराय-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस 25 दिसंबर को नहीं चलेगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 22407 वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल वाराणसी गरीबरथ एक्सप्रेस 22, 25 और 27 दिसंबर को नहीं चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 22408 आनंद विहार टर्मिनल वाराणसी गरीबरथ एक्सप्रेस का संचालन 23, 26 और 28 दिसंबर को नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14257) का संचालन 22, 24 और 27 दिसंबर को नहीं किया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 14258 नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 23 और 26 दिसंबर को रद्द रहेगी। 

रेलवे की ओर से अलग-अलग तिथि में 12 ट्रेनों का संचालन बदले हुए रूट से किया जाएगा। 24 और 27 दिसंबर को राजेंद्र नगर टर्मिनल-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस (12355), अर्चना एक्सप्रेस (12356) 21 दिसंबर और 25 दिसंबर, मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (13429) 23 दिसंबर को, मालदा टाउन एक्सप्रेस (13430) 24 दिसंबर को, वाराणसी जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस (14865) 22 दिसंबर को वाराणसी-लखनऊ वाया रायबरेली रुट के स्थान पर वाराणसी-जफराबाद-शाहगंज-अकबरपुर-फैजाबाद होकर चलेगी।


इस रूट डायवर्जन के चलते इन तिथियों में ये ट्रेनें रायबरेली नहीं आएंगी। नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस (14004) 22 और 25 दिसंबर, पुरी-नई दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस (12875) 23, 25 और 27 दिसंबर, हावड़ा-अमृतसर हाबड़ा मेल (13005-13006) 21 से 27 दिसंबर तक, वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रे (14257) 23, 25, 26 और 28 दिसंबर को तथा नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (14258) 22, 24, 25 और 27 दिसंबर को वाराणसी-जफराबाद-सुल्तानपुर-निहालगढ़-लखनऊ होकर चलेंगी। मार्ग परिवर्तित किए जाने के कारण ये ट्रेनें इन तिथियों को रायबरेली नहीं आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed