फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Four criminals of interstate cyber gang arrested

Raebareli News: अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के चार अपराधी गिरफ्तार

Sun, 20 Jul 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 20 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Four criminals of interstate cyber gang arrested
रायबरेली। सोशल मीडिया पर अधिकारियों की फर्जी आईडी बनाकर पैसा ऐंठने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार अन्य अपराधियों को राजस्थान के अलवर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। पकड़े गए अपराधी एसपी रायबरेली डॉ. यशवीर सिंह की सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर रुपये ऐंठ रहे थे।
विज्ञापन


इन्होंने पूर्व में पुलिस महानिरीक्षक जम्मू कश्मीर की भी फर्जी आईडी बनाकर पैसे लिए थे। कई अन्य अधिकारियों की आईडी बनाकर उनके परिवार के लोगों और जान पहचान वाले लोगों को निशाना बना रहे थे। यह गिरोह अलवर में काफी समय से सक्रिय है। गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राजस्थान के अलवर में सोशल मीडिया पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की फर्जी आईडी बनाकर उनके परिवार के लोगों और करीबियों से पैसे ऐंठने के काम में अंतरराज्यीय साइबर गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह काफी समय से अलवर से नेटवर्क चला रहा है। इसमें कई सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत तीन जुलाई को भी तीन अपराधी एसपी रायबरेली डॉ. यशवीर सिंह की फर्जी आईडी बनाकर रुपये वसूलने के मामले में गिरफ्तार किए गए थे। उनसे जो लीड पुलिस को मिली तो साइबर, थाने की पुलिस और एसओजी ने राजस्थान के अलवर में छापा मारा। इसमें पुलिस टीम ने राजस्थान प्रांत के ग्राम नागल टप्पा थाना बगड़ तिराहा अलवर निवासी ललित, ग्राम पाली थाना बगड़ तिराहा अलवर निवासी साहिल खान, जलसिंह, ग्राम किरीरिया थाना बगड़ तिराहा अलवर निवासी साहिल को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के नाम पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फर्जी आईडी बनाकर पैसा मांगते थे। गिरोह के निशाने पर अधिकारियों के जान पहचान के लोग होते थे। यह सोशल मीडिया एकाउंट से इसकी जानकारी लेते थे कि अधिकारी के मित्र कौन हैं, उनके फैमिली के सदस्य कौन हैं और उसके बाद वह रुपये मांगते थे। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गैंग में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।



पहले भी पकड़े गए थे तीन आरोपी
असवर में सक्रिय इस गैंग की जानकारी पुलिस को तब हुई थी, जब एसपी रायबरेली डॉ. यशवीर के नाम पर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई गई थी। पुलिस ने इसके बाद खाता सीज करा दिए थे। गत तीन जुलाई को हरियाणा के फरीदाबाद जिले के हायराना थाना क्षेत्र के बल्लभगढ़ निवासी नरवीर सिंह, राजस्थान प्रांत के अलवर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के बागौर इस्माइलपुर निवासी रश्मुद्दीन और नौगांव थाना क्षेत्र के निकाय निवासी बसीर अहमद पुलिस से सेटिंग-गेटिंग कर खाता खुलवाने रायबरेली शहर आए थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जीआईसी कॉलेज के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed