फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmers up in arms against power cuts

Raebareli News: बिजली कटौती के खिलाफ भड़के किसान

Mon, 28 Sep 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 28 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Farmers up in arms against power cuts
सतांव। अटौरा बुजुर्ग विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इसके विरोध में किसानों ने उपकेंद्र में धरना-प्रदर्शन किया। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि लोग अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। उपखंड अधिकारी पीएस राणा ने ज्ञापन लेकर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन


भारतीय किसान विकास एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नीरज पटेल, आदित्य सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, शीतला प्रसाद, महेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, अजय सिंह, अर्जुन, सतीश कुमार, शैलेंद्र कुमार, विजय बहादुर, कालिका प्रसाद और राजू ने बताया कि उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली बंद कर दी जाती है। रात में भी अघोषित कटौती हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धान की फसल में बाली निकलने का समय है। इस समय फसल को पानी की सबसे अधिक जरूरत होती है। बिजली की आपूर्ति न होने से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। दो दिन हुई बारिश से कुछ राहत मिली, लेकिन बिजली कटौती जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि उपकेंद्र का सीयूजी नंबर भी हमेशा बंद रहता है। फ्यूज उड़ने और गांवों में ढीले तारों के कारण भी समस्या बनी रहती है। शाम के समय बिजली कटौती होने से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और बुजुर्गों को परेशानी होती है। किसानों ने चेतावनी दी कि जल्द अघोषित कटौती बंद नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

48 घंटे बाद सामान्य हुई बिजली
खीरों। पिछले दिनों बारिश के कारण चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था रविवार को पटरी पर लौट आई। बारिश के दौरान कहीं पेड़ गिरने तो कहीं तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। कुछ देर के लिए बिजली आती और फिर चली जाती थी।
कभी 33 केवी तो कभी पाहो, सतांव, देवगांव, मेरुई, कालूपुर, निहस्था और विश्वबैंक फीडर में फॉल्ट आने से आपूर्ति प्रभावित रही। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद फॉल्ट ठीक किए। रविवार सुबह 11 बजे से बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई।

उपखंड अधिकारी खीरों सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान कई जगह फॉल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो पा रही थी। फॉल्ट ठीक कराकर बिजली बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed