{"_id":"c09dbb9a53e7587c0f818136811c070c","slug":"flaws-in-the-voter-list-and-outsiders-will-vote-deceased-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में खामियां, मृतक और बाहरी लोग डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में खामियां, मृतक और बाहरी लोग डालेंगे वोट
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियां बढ़ने के साथ ही मतदाता सूची की खामियां भी सामने आने लगी हैं। लापरवाही के कारण मृतक और बाहरी लोगों के नाम सूची में डाल दिए गए हैं।
वहीं गांववासियों को सूची में नाम डलवाने के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उधर, डीएम प्रेम नारायण के मुताबिक मतदाता सूचियों में आने वाली आपत्तियों का निस्तारण करवाया जा रहा है। इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।
डलमऊ ब्लॉक लोदीपुर उतरावां में ग्रामीणों ने बीएलओ पर मनमानी का आरोप लगाया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरबी सिंह, जयसिंह, राम प्रकाश, रामबहादुर, राकेश, ज्ञानेंद्र ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बीएलओ का खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन में लिखा कि ब्लॉक स्तरीय अफसरों से सांठगांठ करके प्रधान पद के प्रत्याशी रहे व्यक्ति को ही बीएलओ बना दिया। इसमें मृतकों के साथ ही बाहर रह रहे लोगों के नाम भी शामिल कर दिया गया है।
यही नहीं ग्राम पंचायत सदस्य निर्मला, शिवशंकर सिंह, अमित कुमार तिवारी समेत कई लोगों के नाम सूची से गायब कर दिया गया। सभी ने मामले की जांच कराने की मांग की है।
वहीं राही ब्लॉक के रुस्तमपुर में तैनात बीएलओ पर मतदाता सूची में अनियमितता का आरोप लगाया है। एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने की मांग की है।
पत्र में लिखा कि बीएलओ ने सार्वजनिक स्थल पर बैठकर सूची बनाई है। डलमऊ तहसील के मिर्जापुर निवासी दिनेश कुमार ने मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगाया है। शिकायत की है कि प्रधान के साथ मिलकर बीएलओ ने गलत मतदाता सूची तैयार की है।