{"_id":"58ac85974f1c1b1259b23809","slug":"five-months-ago-took-the-bed-you-will-fight-the-polls-rajnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह पहले खाट पकड़ ली, क्या लड़ेंगे चुनाव: राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह पहले खाट पकड़ ली, क्या लड़ेंगे चुनाव: राजनाथ
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
चुनावी जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रायबरेली के लोगों से कहा कि इस बार बहुत पुराने रिश्ते को भूल जाएं और देश बचाने के लिए भाजपा को वोट करें। वे लालगंज में मंगलवार को चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सपा, बसपा और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए जमकर वार किए।
राजनाथ सिंह ने अमेठी सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसने पांच महीने पहले ही खाट पकड़ ली हो वह चुनाव क्या लडे़गा। मुझे तरस आता है देश के ऐसे नेता पर जिसने लाइन लगाकर चार हजार रुपया निकाले और दूसरे दिन विदेश चला गया छुट्टियां मनाने।
मंच पर अपनी फटी जेब दिखाता है। नैया पार होते नहीं दिखी तो उस साइकिल की पिछली सीट पर उछलकर बैठ गया जिसको पहले ही मुलायम सिंह यादव पंक्चर कर चुके हैं। राजनाथ सिंह ने कहा आप लोग जानते हैं कि हाईवे किसने बनवाया।
विज्ञापन
पूूरे देश को फोर लेन सिक्स लेन से अटल जी ने जोड़ा था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि विकास के नाम पर कहते हैं कि चाचा ने काम करने नहीं दिया, फिर कहते हैं कि पापा ने काम नहीं करने दिया। गायत्री प्रजापति पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में क्या कोई बलात्कारी मंत्री रह सकता है।
भाजपा में मामूली आरोप पर एक नेता को दूध की मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया गया था। कहा, यहां पर सपा, बसपा की सरकारें लंबे समय तक रहीं, लेकिन दोनों की नीतियां एक जैसी रहीं। परिवार धनवान होना चाहिए चाहे भले उप्र डूब जाए।
कहा, मैने केंद्र से किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए खूब धन दिया, लेकिन यहां के किसान को एक भी फूटी कौड़ी नहीं मिली। देश की ओर से हमने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि हम शांति प्रेमी हैं, लेकिन कोई हमारी अस्मिता के साथ खिलवाड़ करता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे। कहा हम झूठ बोलकर वोट नहीं मांगते।