फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Five JEs leave one assistant engineer in Rae Bareli

रायबरेली में भी पांच जेई एक सहायक अभियंता की छुट्टी

Wed, 04 Mar 2020 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Five JEs leave one assistant engineer in Rae Bareli
रायबरेली में भी पांच जेई एक सहायक अभियंता की छुट्टी
विज्ञापन

जल निगम में सपा सरकार के दौरान भर्ती का मामला
शासन स्तर पर भर्ती प्रक्रिया निरस्त किए जाने मचा हड़कंप
रायबरेली। सपा सरकार में जल निगम में अभियंता व लिपिक की भर्तियां शासन स्तर पर रद्द कर दिए जाने से जिले के पांच जेई और एक सहायक अभियंता की नौकरी छिन गई है। शासन से आदेश आने के बाद जल निगम में हड़कंप मच गया। यह सभी भर्तियां 2016 में हुई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर जांच में मामले का खुलासा होने पर इस भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किया गया है।
सपा सरकार में जल निगम में अभियंताओं व लिपिकों की भर्ती प्रक्रिया का जून 2016 में विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इसके तहत अभियंताओं में व लिपिकों की भर्ती की गई थी। अगस्त 2016 में लिखित परीक्षा के बाद भर्ती की गई। इसमें असफल अभ्यर्थियों ने मनमानी का आरोप लगाया था। हाईकोर्ट के आदेश पर जांच कराई गई तो धांधली उजागर हुई।
विज्ञापन

इस पर सोमवार को प्रदेश सरकार ने भर्तियों को निरस्त कर दिया। जिले में पांच अवर अभियंता व एक सहायक अभियंता की तैनाती हुई थी। आदेश आने के बाद अवर अभियंता अजय सिंह, अभिनव, बृजेश सिंह, मुकेश कुमार, शालिनी त्रिपाठी और सहायक अभियंता दिनेश त्यागी की नौकरी छिन गई है। नौैकरी छिने जाने से सभी परेशान हैं। उधर, जल निगम के अधिशासी अभियंता जनार्दन सिंह ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया निरस्त होने का आदेश आ गया है। आदेश से सभी को अवगत भी करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed