{"_id":"68d05289aad447fdc70e027a","slug":"five-feet-standard-20-feet-of-soil-dug-raebareli-news-c-101-1-slko1031-141438-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पांच फुट का मानक, 20 फुट खोद ली मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पांच फुट का मानक, 20 फुट खोद ली मिट्टी
Mon, 22 Sep 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
लालगंज के देवगांव में बच्चे की मौत के बाद घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़।
लालगंज। गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में मिट्टी उपलब्ध कराने वाली कंपनी की लापरवाही किशोर की मौत का कारण बन गई। पांच फुट मिट्टी की खोदाई का मानक है, लेकिन कंपनी की तरफ से 20 फुट मिट्टी की खोदाई करा दी गई। ऐसे में 20 फुट के गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसी माह गांव के लोगों ने मानक से ज्यादा मिट्टी की खोदाई करने पर नाराजगी भी जताई थी। बावजूद ग्रामीणों की शिकायत को अनसुना कर दिया गया। इसी का नतीजा रहा कि रविवार को एक किशोर की जान चली गई।
पूरे महारानी मजरे देवगांव गांव निवासी अनुराग (13) पुत्र दिलीप लोधी की मौत की घटना ने जहां सभी को रुला दिया है, वहीं उनमें गुस्सा भी है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में प्रयोग में लाई जाने वाली मिट्टी के लिए देवगांव और सुल्तानपुर गांव के आसपास मिट्टी की खोदाई मानक के विपरीत कराई जा रही है।
चार दिन पहले हुई बारिश से गड्ढों में पानी भर गया था। गांव निवासी दिलीप कुमार लोधी ने बताया कि उनके गांव के निकट देवगांव और सुल्तानपुर जल के बीच में स्वर की झील में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए मिट्टी का मानक विहीन खनन हुआ है। जगह-जगह 20 फुट के गड्ढे गहरे हैं, जिनमें बारिश का पानी भर गया है।
विज्ञापन
इन गड्ढे की वजह से हादसे हो रहे हैं। पिता का आरोप है कि गड्ढे में बैरिकेडिंग करा दी जाती तो उनके बेटे की जान बच जाती। पिता ने मिट्टी खोदाई कराने वाली बालाजी कंपनी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।
रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई : एडीएम
एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। संबंधित अधिकारियों को मौके भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।