फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   fire station

ऊंचाहार और महराजगंज में बनेंगे फायर स्टेशन, छह लाख आबादी को मिलेगा फायदा

Wed, 17 Mar 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
fire station
महराजगंज में निर्माणाधीन फायर स्टेशन। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। ऊंचाहार और महराजगंज में नए फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। फायर स्टेशन बनने से करीब छह लाख आबादी को फायदा मिलेगा। आग की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी तुुरंत पहुंच सकेंगी। इससे पहले आग लगने पर फायर स्टेशन न होने पर अन्य क्षेत्रों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचती थीं। देर लगने पर काफी नुकसान हो जाता था।
विज्ञापन

महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र में महराजगंज-हैदरगढ़ मार्ग पर मोन गांव के पास फायर स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। इसके निर्माण में 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ऊंचाहार में भी फायर स्टेशन बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

इसका कार्य पुलिस आवास निगम को सौंपा गया है। बजट मिलने पर जल्द यहां पर भी निर्माण कार्य शुरू होगा। इन दोनों फायर स्टेशन बनने के बाद जिले में फायर स्टेशनों की संख्या छह हो जाएगी। शहर के अलावा लालगंज, बछरावां, सलोन में पहले ही फायर स्टेशन बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज में होगा जिले का दूसरा फायर स्टेशन
महराजगंज क्षेत्र में बनने वाला फायर स्टेशन जिले का दूसरा बड़ा फायर स्टेशन होगा। यह फायर स्टेशन सात बीघा क्षेत्र में बनाया जाएगा। यहां पर दमकल कर्मियों के रहने के लिए आवास भी बनवाए जाएंगे। अभी तक शहर स्थित फायर स्टेशन सबसे बड़ा है। ऊंचाहार में साढ़े चार बीघा में फायर स्टेशन बनेगा। अरसे से महराजगंज और ऊंचाहार में फायर स्टेशन स्थापित कराए जाने की मांग की जा रही थी।

महराजगंज और ऊंचाहार में फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। महराजगंज में 11 करोड़ की लागत से फायर स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू भी करा दिया गया है। इसका निर्माण कार्य नवंबर 2021 तक कराया जाना है। ऊंचाहार में भी जल्द फायर स्टेशन का कार्य शुरू होगा। ऐसा होने से आग लगने की घटना पर तुरंत दमकल गाड़ी पहुंच सकेगी। इससे पहले इन क्षेत्रों में आग लगने पर बछरावां या फिर जिला मुख्यालय से दमकल गाड़ियां भेजनी पड़ती थीं। दूर होने की वजह से पहुंचने से पहले ही गृहस्थी जल जाती थी। खासकर गर्मी के समय आग की घटनाएं अधिक होती हैं, जिस पर सक्रियता रखना जरूरी होता है।
आरके पांडेय, मुख्य जिला अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed