{"_id":"5e0e3a658ebc3e696a2ea08a","slug":"fire-in-three-shops-raibaraily-news-lko500961487","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों में लगी आग, बुझाने में लीडिंग फायर मैन झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानों में लगी आग, बुझाने में लीडिंग फायर मैन झुलसा
विज्ञापन
रायबरेली। शहर क्षेत्र में बुधवार की रात मोटर रिपेयरिंग की तीन दुकानों और कबाड़ गोदाम में आग लगने से अफरातफरी मच गई। जानकारी होने पर दमकल कर्मियों ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग बुझाने के दौरान लीडिंग फायरमैन झुलस गया।
अवैध रूप से गोदाम बनाए जाने से लोगों ने हंगामा किया और कार्रवाई की मांग करते हुए नाराजगी जताई। आग से तीन लाख का कबाड़ समेत अन्य सामान जला। अवैध रूप से गोदाम बनाने वाले लोगों पर कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। कहा जा रहा है कि धूम्रपान की वजह से आग लगी थी। घटना के बाद से दुकानदार फरार हैं।
सदर तहसील के सामने बबलू, मुन्ना, मुराद की मोटर रिपेयरिंग की दुकानें हैं। साथ ही तहसील के सामने खाली पड़े स्थान पर अवैध रूप से टिनशेड रखकर कबाड़ गोदाम भी बना लिया है। रात में अचानक दुकानों और कबाड़ गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर मुख्य जिला अग्निशमन अधिकारी राजीव पांडेय दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने के दौरान लीडिंग फायरमैन गंगाधर मिश्रा झुलस गए। आग की लगने पर इंदिरा नगर के नागरिकों ने नाराजगी जताई और कहा कि अवैध रूप से गोदाम बना लिया है।
आए दिन आग लगने से धुआं घर के अंदर घुस जाता है। इससे दिक्कतें होती हैं। मुख्य जिला अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जांच में पाया गया कि तीनों दुकानदार दुकान में बैठकर धू्म्रपान कर रहे थे। इसी दौरान आग लग गई। आग लगने के बाद तीनों भाग निकले। उनका कहना है कि आग लगने से करीब तीन लाख का कबाड़ समेत अन्य सामान जला है। अवैध रूप से गोदाम बनाने पर तीनों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।