फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   FIR

सुहेलदेव भीम आर्मी चीफ समेत छह आरोपियों पर केस

Thu, 21 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
FIR
जगतपुर (रायबरेेली)। छात्र की पिटाई करने और पैर चटवाने के मामले में राजपूत समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ बुुधवार को सुहेलदेव भीम आर्मी के चीफ समेत छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अभद्र टिप्पणी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस वीडियो के माध्यम से अभद्र टिप्पणी करने वाले लोगों की पहचान कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जगतपुर निवासी विपुल पासी की पिटाई किए जाने और पैर चटवाए जाने की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग राजपूत समाज के खिलाफ गाली-गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दे रहे थे। मामला जानकारी में आने पर पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में करणी सेना ने गाली-गलौज करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जगतपुर कोतवाल हरिकेश सिंह ने बताया कि सुहेलदेव भीम आर्मी के चीफ योगेश पासी समेत चार-पांच लोगों के खिलाफ जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने, वैमनष्यता फैलाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। जल्द मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस-प्रशासन ने पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया
जगतपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज की अगुवाई में सपाइयों का एक दल बुधवार को पीड़ित छात्र से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा।
इस दौरान घर पर न तो पीड़ित छात्र मिला और न ही उसकी मां। घर पर सिर्फ बहनें मौजूद थीं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया। पीड़ित छात्र और उसकी मां को कहीं छिपा दिया। यह कृत्य निंदनीय है।

पैर चटवाने व मारपीट का मुद्दा विधानसभा में उठाया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा है कि प्रदेश सरकार जिस तरह लोगों के यहां बुलडोजर चलवा रही है, उसी तरह जगतपुर में छात्र के ऊपर हुए इस कृत्य से आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवाना चाहिए। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ.मनोज कुमार पांडेय, प्रशांत शुक्ला, देशराज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed