{"_id":"6ac15b12f52fd596e3003a66","slug":"fir-lodged-in-the-tekari-palace-theft-case-raebareli-news-c-101-1-slko1031-169036-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: टेकारी महल में चोरी के मामले में एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: टेकारी महल में चोरी के मामले में एफआईआर
Sun, 04 Oct 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
डीह। टेकारीदांदू गांव स्थित टेकारी महल में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में शुक्रवार देर रात एफआईआर दर्ज कर ली गई। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस करीबियों के साथ ही बाहरी लोगों की संलिप्तता के एंगल से भी जांच कर रही है।
डीह थाना क्षेत्र के टेकारीदांदू गांव में अखिलेश्वरी प्रताप सिंह का महल है। वह परिवार के साथ लखनऊ में रहते हैं। कभी-कभार उनके पुत्र ऐश्वर्य प्रताप सिंह और बहू समीक्षा सिंह टेकारी महल में आकर रहते हैं।
बृहस्पतिवार रात चोरों ने महल परिसर में बने मंदिर से अष्टधातु की शिव-पार्वती की मूर्ति, करीब 22 किलो चांदी के बर्तन, ढाई लाख रुपये की नकदी, कपड़े और माला समेत करीब 80 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया था। महल की देखरेख करने वाले बृजेश कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर डीह थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
एसपी रवि कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए डीह थाना पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है। चोरों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। पुलिस जल्द घटना का खुलासा करने के प्रयास में जुटी है।