फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   FIR against 65 members

चार जिला पंचायत सदस्यों समेत 65 के खिलाफ एफआईआर

Sun, 21 Apr 2019 06:13 PM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: rajni rajni Updated Sun, 21 Apr 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

रायबरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने व पुलिस के साथ हाथापाई के मामले में चार जिला पंचायत सदस्यों समेत 65 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  


गौैरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिला पंचायत सदस्यों की ओर से न सिर्फ कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया गया था, बल्कि शांत कराने पर पुलिस के साथ हाथापाई और धक्कामुक्की की गई थी।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट में कई घंटे तक बवाल चला था। बवाल के मद्देनजर कई थानों की फोर्स बुलाना पड़ी थी। शनिवार की देर रात सदर कोतवाल अतुल सिंह की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य राकेश कुमार अवस्थी, वीरेंद्र यादव, चंद्रराज सिंह पटेल, अमित कुमार, जिला पंचायत सदस्य निर्मला देवी के पति सुशील कुमार और 60 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करना, रोकने पर पुलिस के साथ हाथापाई करने आदि की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाल का कहना है कि सभी ने शासन विरोधी नारे लगाए थे। आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए हाथापाई की। सरकारी कार्य में बाधा डाली। कोतवाल का कहना है कि बवाल में कौन-कौन अन्य लोग थे, उन्हें चिन्हित कराया जा रहा है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed