फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   fight broke out after bike collision in Raebareli resulting in death of young man alleged strangulation

Raebareli News: बाइकों की भिड़ंत के बाद मारपीट, युवक की मौत... गला दबाकर हत्या का आरोप; पुलिस कर रही जांच

Sat, 29 Nov 2025 09:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Nov 2025 09:56 PM IST
सार

रायबरेली में बाइकों की भिड़ंत के बाद मारपीट हो गई। इसमें घायल एक युवक की मौत हो गई। घरवालों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
fight broke out after bike collision in Raebareli resulting in death of young man alleged strangulation
शैलेंद्र कुमार की फाइल पोटो, जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

बाइक टकराने से दो युवकों में विवाद हो गया। उन्नाव के दीरपालगंज निवासी शैलेंद्र कुमार को जमकर पीटा गया। घायल को ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन सीएचसी पहुंचे। उन्होंने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया गया। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह सामने आ सकेगी।

उन्नाव जनपद के दीरपालगंज निवासी शैलेंद्र कुमार शनिवार शाम को बहन की नंद की ससुराल ग्राम पूरा गुरबक्शगंज में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। इचौली गांव के पास बाइक से आ रहे उन्नाव के ही सिंहन खेड़ा निवासी राजकुमार से शैलेंद्र की बाइक टकरा गई।

विज्ञापन

इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि राजकुमार ने शैलेंद्र को लात-घूंसों से पीट दिया और मौके से भाग निकला। आसपास के ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामलेे में शैलेंद्र के पिता सुरजू प्रसाद ने उन्नाव के सिंहन खेड़ा गांव निवासी राजकुमार पर बेटे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली से छह किमी दूर हुई घटना
कोतवाली से महज छह किमी दूर यह घटना घटित गुई, लेकिन पुलिस को भनक नहीं लगी। सीएचसी से मेमो आने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस की कार्यशैली से लोगों में रोष है।

चार साल पहले हुई थी शादी
शैलेंद्र का विवाह मंजूलता से चार साल पहले हुआ था। दोनों के अभी कोई संतान नहीं है। शैलेंद्र की गांव में किराने की है। उनके बड़े भाई राजेंद्र व छोटे भाई विजेंद्र व करन बाहर काम करते हैं। पिता खेती करते हैं। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी मंजूलता का बेहाल हो गई। उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed