{"_id":"6388ff59a856c143eb194ac8","slug":"fever-raibaraily-news-lko6598446142","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बुखार से महिला की मौत, 154 मरीज चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बुखार से महिला की मौत, 154 मरीज चपेट में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली/रोहनिया। जिले में डेंगू और बुखार का कहर नहीं थम रहा है। गुरुवार को बुखार की चपेट में आने के बाद रोहनिया क्षेत्र की एक महिला की मौत हो गई। जिले में बुखार के 154 मरीज और मिले। वहीं जिला अस्पताल में हुई एलाइजा जांच में दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इससे जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 152 हो गई है। निजी अस्पतालों में डेंगू के 42 संदिग्ध मरीज मिले हैं।
जिला अस्पताल की प्रयोगशाला में एलाइजा जांच में जगतपुर के उंडवा गांव निवासी प्रेमा देवी (54) और रेलवे कॉलोनी निवासी मो. आसिफ (20) डेंगू संक्रमित मिले हैं। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 152 हो गई है।
उधर, रोहनिया के धौरहरा निवासी संगीता (35) पत्नी अमर सिंह को बुखार की चपेट में आने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पति अमर सिंह ने बताया कि हालत गंभीर होने पर संगीता को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा है। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
गुरुवार को बुखार के 154 नए मरीज मिले हैं। निजी अस्पतालों में डेंगू के 42 संदिग्ध केस मिले हैं। इसमें रामा पैथोलॉजी में 20, निष्ठा पैथोलॉजी में पांच, आरोग्य हॉस्पिटल में तीन, जेएन हॉस्पिटल व अवध हॉस्पिटल में एक-एक मरीज मिले हैं। सभी मरीजों के सैंपलों की एलाइजा जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि संक्रमण को देखते हुए लोग एहतियात जरूर बरतें।