{"_id":"617c380d12a902121f525833","slug":"festival-special-train-will-run-between-delhi-bhagalpur-raibaraily-news-lko6023444105","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-भागलपुर के बीच दौड़ेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-भागलपुर के बीच दौड़ेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोटा और दानापुर के बीच नवंबर के प्रथम पखवाड़े में एक जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा पहले की गई थी, जो दोनों दिशाओं से तीन-तीन फेरे लगाएगी।
अब एक और त्योहार स्पेशल ट्रेन दौड़ाने का फैसला लिया गया है। हालांकि यह गाड़ी दिल्ली और भागलपुर से सिर्फ एक-एक बार ही दौड़ाई जाएगी।
यह गाड़ी 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को रायबरेली से होकर गुजरेगी। इस गाड़ी के ठहराव के लिए सिर्फ दो मिनट का समय निर्धारित किया गया है।
उत्तर रेलवे ने एक बार फिर आठ जोड़ी ट्रेनों को त्योहार स्पेशल के रूप में चलाने का फैसला लिया है। गाड़ी संख्या-01698 दिल्ली-भागलपुर त्योहार स्पेशल ट्रेन 30 अक्तूबर को दिल्ली जंक्शन से शाम 6 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 6.40 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या-01697 भागलपुर-दिल्ली त्योहार स्पेशल ट्रेन 31 अक्तूबर को भागलपुर से रात 10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 9.30 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
दिल्ली-भागलपुर स्पेशल 31 अक्तूबर को तड़के 4.03 बजे और भागलपुर-दिल्ली स्पेशल 1 नवंबर को सुबह 11.15 बजे रायबरेली स्टेशन आएगी। दो मिनट के ठहराव के बाद आगे रवाना होगी। यह गाड़ी लगभग 1238 किमी. का सफर पूरा करने में करीब 24 घंटे का समय लगाएगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि यह गाड़ी रास्ते में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, वाराणसी, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, क्यिूल, जमालपुर तथा सुल्तानगंज स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगा।
दानापुर और कोटा के बीच भी दौड़ेगी गाड़ी
रायबरेली। पर्वों को देखते हुए रेलवे इस समय त्योहार स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इसका लाभ इस जिले को भी मिल रहा है। कोटा और दानापुर के बीच ट्रेन दौड़ाने का फैसला पहले ही लिया गया था। गाड़ी संख्या-09817 कोटा-दानापुर स्पेशल ट्रेन कोटा से 2, 5 और 11 नवंबर को दोपहर 1.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 3.30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या-09818 दानापुर-कोटा त्योहार स्पेशल ट्रेन दानापुर से 3, 6 और 12 नवंबर को शाम 5.40 बजे छूटेगा और अगले दिन शाम 7.30 बजे कोटा पहुंचेगी। रायबरेली में कोटा-दानापुर स्पेशल 3, 6 और 12 नवंबर को सुबह 5.53 बजे, दानापुर-कोटा स्पेशल 4, 7 और 13 नवंबर को रात 2.58 बजे आएगी। यह गाड़ी 1262 किमी. का सफर 26 घंटे में पूरा करेगी।