{"_id":"609d5f018ebc3eb2aa15ea60","slug":"festival-raibaraily-news-lko5780032163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद आज, घरों में पढ़ेंगे नमाज, बनेंगे सेंवई समेत कई पकवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद आज, घरों में पढ़ेंगे नमाज, बनेंगे सेंवई समेत कई पकवान
विज्ञापन
रायबरेली। ईद का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। मुस्लिम परिवारों ने त्योहार को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार सुबह खरीदारी करने वालों की भीड़ दिखी। प्रमुख बाजार तो बंद रहे, लेकिन ठेले और फुटपाथ पर दुकानें सजीं।
गुरुवार शाम को चांद के दीदार के लिए लोगों की निगाहें आसमान की तरफ लगी रहीं। चांद के दीदार के साथ ही एक-दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। ईद पर सेंवइयों के साथ ही कई तरह के लजीज पकवान बनाए जाएंगे।
मुस्लिम समुदाय में रमजान के महीने का विशेष महत्व है। इस महीने मुस्लिम परिवारों के लोग रोजे रखते हैं, ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में गुजारते हैं। एक महीने के रोजे के बाद ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन
सुबह ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाती है, जिसके लिए ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लाकडाउन लगा हुआ है। इसलिए ईदगाहों और मस्जिदों में कोई भीड़ नहीं दिखेगी। मुस्लिम परिवारों के लोग घरों में नमाज अदा करेंगे। घरों में ही रहकर त्योहार भी मनाएंगे।
शहर काजी सुहैल अख्तर रजा का कहना है कि कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन को देखते हुए सभी लोगों से गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई है। नमाज के बाद दुआ करें कि जल्द से जल्द कोरोना से निजात मिले।
ईद पर दूसरों की मदद करें। उधर, ईद के त्योहार को लेकर मुस्लिम परिवारों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सेंवइयों के साथ ही लजीज पकवान बनाए जाएंगे। मुस्लिम परिवारों का कहना है कि गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाया जाएगा। मास्क और सैनिटाइजर लगाएंगे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे।
हाथों में लेकर टहलते रहे मेंहदी और चूड़ियां
लॉकडाउन चल रहा है, जिससे प्रमुख बाजारें बंद चल रही हैं। सुबह निर्धारित समय के लिए किराना, फल, सब्जी आदि की दुकानें खुलीं तो साथ में सेंवइयों, बच्चों के कपड़ों समेत कई सामान की दुकानें भी ठेले या फुटपाथ पर लग गई।
कई दुकानदार तो हाथों में सामान लेकर टहलते रहे, कोई मेंहदी लिए था तो कोई चूड़ियां। सबसे ज्यादा बिक्री सेंवइयों और पकवान बनाने के सामानों की हुई। त्योहार पर बच्चे नए कपड़े पहन सकें, इसलिए ठेले पर सजी दुकानों से लोगों ने कपड़े खरीदे। सुबह से लेकर दोपहर तक सब्जी मंडी इलाके की सड़कों पर भीड़ दिखी।
बच्चों में उत्साह, पहनेंगे नए कपड़े, मिलेगी ईदी
ईद के त्योहार को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है। रमजान के महीने में परिवार के बड़े सदस्यों के साथ बच्चों ने भी इबादत की। बच्चे इस बात से खुश हैं कि ईद पर नए कपड़े पहनेंगे। मम्मी-पापा, परिवार के बड़े सदस्यों और नाते-रिश्तेदारों से ईदी भी मिलेगी।
जेल गार्डेन रोड के निकट रहने वाले अम्मार रजा, शिफू, आयत फातिमा आदि बच्चों ने बताया कि ईद पर बाहर घूमने नहीं जा सकेंगे, क्योंकि लॉकडाउन लगा है। घर पर रहकर त्योहार मनाएंगे, खूब सेंवइयां खाएंगे, ईदी भी मिलेगी। खालीसहाट के फैजान, अली मियां कालोनी की हुदा, गुलाब रोड की जूबिया आदि बच्चों ने भी कहा कि घर के बाहर नहीं जाएंगे, घर में ही रहकर त्योहार मनाएंगे। ईदी लेना नहीं भूलेंगे।
लॉकडाउन का करें पालन, घरों में पढ़ें नमाज : डीएम
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने ईद की हार्दिक बधाई देते हुए सुख व समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा है कि ईद आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का त्योहार है। चल रहे लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घरों में नमाज अदा करने के साथ ही अन्य कार्य करें। पर्व हमें आपसी एकता एवं अखंडता को मजबूत करने पर बल देता है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा है कि घरों में त्योहार मनाएं। सभी थानों में शांति कमेटी की बैठकें करा दी गईं हैं।