फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Fault in lines, power failure of 50 villages

सलोन की दोनों लाइनों में फाल्ट, 50 गांवों की बिजली गुल

Sat, 31 Aug 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fault in lines, power failure of 50 villages
रायबरेली। सलोन कस्बे के दोनों विद्युत उपकेंद्रों की 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से बृहस्पतिवार रात 8 बजे सलोन नगर पंचायत समेत 50 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब डेढ़ लाख लोग पूरी रात अंधेरे में रहे।
विज्ञापन

जेई और एसडीओ के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ होने से भड़के लोगों ने रात में ही उपकेंद्र का घेराव कर दिया। कर्मचारियों को खरीखोटी सुनाई, कर्मचारियों ने फाल्ट की जानकारी देकर उन्हें किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन पूरे दिन बिजली का आना-जाना लगा रहा। सलोन कस्बे में दो उपकेंद्र बने हैं। एक उपकेंद्र से नगर पंचायत को बिजली आपूर्ति होती हैं, जबकि दूसरे उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी से कोल्ड स्टोरेजों को भी बिजली सप्लाई होती है। लालगंज अझारा से आने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने के चलते ट्रांसमिशन रग्घुपुर की 33 केवी लाइन से दोनों उपकेंद्रों को जोड़कर चलाया जा रहा था।
रग्घुपुर से आने वाली लाइन में गुरुवार रात करीब 8 बजे फाल्ट हो गया। इससे दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति बंद हो गई। गर्मी और उमस से बेहाल लोग सड़क पर आ गए। रात 11 बजे तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने एसडीओ और जेई को फोन लगाया, लेकिन दोनों मोबाइल बंद रहे।
इससे भड़के लोग उपकेंद्र पहुंच गए और घेराव कर आक्रोश जताने लगे। कर्मचारियों को खरी खोटी सुना हंगामा किया। कर्मचारियों ने लाइन में फाल्ट आने की जानकारी देकर उन्हें किसी तरह शांत कराया।
शुक्रवार सुबह आठ बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन दिनभर लुकाछिपी का खेल चलता रहा। उपभोक्ता राजकुमार मौर्य, शिवलखन प्रजापति, अश्वनी कुमार, शिवदयाल, मनीष चौधरी व अंशुमान सिंह आदि ने बताया कि एसडीओ तो एक सप्ताह में पांच दिन ही आते हैं।

चार्ज लिए छह महीने से ज्यादा समय बीत गया, अभी भी यह मुख्यालय निवास नहीं करते हैं। जर्जर लाइनों की वजह से आए दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सलोन टाउन उपकेंद्र को 33 केवी लाइन लालगंज अझारा से जोड़ा गया है, जबकि यह लाइन 22 दिनों से खराब है। लोगों का आरोप है कि अभियंताओं ने फाल्ट ठीक कराने के बजाय सलोन टाउन को रग्घूपुर की 33 केवी लाइन से जोड़कर आपूर्ति शुरू कर दी।
रात में रग्घुपुर की लाइन में भी फाल्ट आ गया तो दोनों उपकेंद्रों की बत्ती गुल हो गई। यदि लालगंज अझारा लाइन को ठीक रहती तो इतने खराब हालात न होते।
एक्सईएन महेश कुमार ने कहा कि सलोन के दोनों उपकेंद्र बंद होने की जानकारी हुई है। सुबह ही फॉल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई थी।
दिन में भी आपूर्ति की बदहाली की जानकारी मिली है। लालगंज अझारा लाइन 22 दिन से बंद थी, इसकी जानकारी नहीं है। अभियंताओं से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed