फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   father son duo died in road accident

सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, घर में मचा कोहराम

Sun, 09 Jan 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
father son duo died in road accident
गदागंज (रायबरेली)। गदागंज थाना क्षेत्र के आढ़ती और उसके बेटे की फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र में मौत हो गई। हादसे में एक मैकेनिक की भी मौत हुई है, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता-पुत्र की मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। पिता-पुत्र फतेहपुर जिले से शकरकंद खरीदने गए थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन

गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे सूबेदार मजरे धूता गांव निवासी इसरार अहमद (48) ऊंचाहार सब्जी मंडी में आढ़ती थे। शुक्रवार को वह अपने बेटे सरफराज उर्फ पिंटू (25) के साथ फतेहपुर जिले के खागा मंडी से शकरकंद लाने गया था। वहां से वापस लौटते समय खागा के निकट वाहन खराब हो गया। पिता-पुत्र मकैनिक को बुलाकर वाहन ठीक करा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में इसरार अहमद, सरफराज और मैकेनिक की मौके पर मौत हो गई। वाहन चालक सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। मैकेनिक का नाम पता नहीं चल सका है। पिता पुत्र की मौत की जानकारी जब घर वालों को हुई तो कोहराम मच गया। मृतक सरफराज तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना से सरफराज की पत्नी खुशनुमा बानो, मां रिजवाना समेत अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed