फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmers sat on Maharajganj road, ruckus lasted for two hours

रायबरेली: किसान महराजगंज मार्ग पर बैठे, दो घंटे तक चला हंगामा, आवागमन प्रभावित

Tue, 14 Feb 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 14 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers sat on Maharajganj road, ruckus lasted for two hours
अमावां (रायबरेली)। समस्याओं को लेकर सोमवार को भाकियू नेता व किसान ब्लॉक परिसर में एकत्रित हुए। इस दौरान कोई भी अधिकारी उनकी समस्या सुनने नहीं पहुंचा तो नाराज किसान रायबरेली-महराजगंज मार्ग पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। इससे आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलने पर तहसीलदार अभिनव पाठक, नायब तहसीलदार शिवम राठौर, लेखपाल उमेश दीक्षित फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया। इस पर किसान शांत हुए। करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, शैलेंद्र बहादुर सिंह, उमा सिंह, नेकराम, शिवाकांत शुक्ला, राजकुमार ने कहा कि किसान छुट्टा मवेशियों के आतंक से परेशान हैं। मवेशियों के संरक्षण के लिए काफी दिनों से मांग की जा रही है लेकिन कोई अफसर नहीं सुन रहा है। फसल बर्बाद होने से लागत भी नहीं निकल रही है।
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह, कमलेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में घर बैठे ही बिजली के बिल बनाए जा रहे हैं। अधिकारी मीटर रीडरों पर कार्रवाई नहीं करते हैं। मीटर रीडर ज्यादा रीडिंग का बिल बना देते हैं। कहा कि ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवार बैठाने के प्रतिबंध को हटाया जाए। इस दौरान किसानों के मुख्य मार्ग पर धरना देने से वाहनों की कतारें लग गईं। करीब दो घंटे की मान-मनौव्वल के बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed