फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmers gave land worth 16 crores for the expansion of AIIMS

एम्स के विस्तार को किसानों ने दी 16 करोड़ की जमीन, छह बैनामें किए

Fri, 01 Oct 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers gave land worth 16 crores for the expansion of AIIMS
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विस्तार के लिए किसानों की जमीन के बैनामे का काम शुरू हो गया है। क्रेता के रूप में एडीएम (प्रशासन) अमित कुमार ने शुक्रवार को करीब 16 करोड़ कीमत की जमीनों का बैनामा किसानों से करवाया है।
विज्ञापन

निबंधन कार्यालय सदर में सब रजिस्ट्रार प्रभाष सिंह ने बैनामा प्रपत्रों को चेक करके बैनामे की प्रक्रिया पूरी की। प्रशासन को 228 किसानों से करीब 43 करोड़ रुपये खर्च करके 80 बीघा जमीन का बैनामा करवाना है। शासन से पहले ही प्रशासन को पूरी रकम मिल चुकी है। किसानों को सर्किल मूल्य का चार गुना धनराशि प्रशासन देगा।
विज्ञापन

शहर से सटे दरियापुर में एम्स संचालित है। ओपीडी के साथ ही एमबीबीएस की पढ़ाई, मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल मरीजों को भर्ती करने करके इलाज भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल शुरू होने के बाद एम्स का विस्तार होना है, लेकिन किसानों की करीब 49.85 एकड़ जमीन न मिल पाने के कारण विस्तार शुरू नहीं हो पा रहा था। दो महीने पहले शासन स्तर से 43 करोड़ मिलने के बाद जिला प्रशासन ने 228 किसानों की जमीन परचेज करके एम्स को देने की प्रक्रिया में जुट गया।
औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उप निबंधन कार्यालय सदर में जमीन के बैनामे कराने का काम शुरू हो गया है। गुरुवार को चार और शुक्रवार को दो बैनामे कराए गए। करीब 16 करोड़ की कीमत की तकरीबन 27 बीघा जमीन का बैनामा कराया गया।
शेष किसानों की जमीन के बैनामे की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कराने का प्रयास किया जा रहा है। संबंधित लेखपालों को बैनामों का काम पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं।
सब रजिस्ट्रार प्रभाष सिंह ने बताया कि बैनामा लेखपत्रों को चेक करके रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराई। एम्स के लिए किसानों की जमीन के बैनामे से संबंधित जो भी लेखपत्र आए, सभी में प्राथमिकता पर काम कराया गया। जल्द ही 80 बीघा जमीने के बैनामे का काम पूरा होगा।
मार्च 2020 में ही होने थे बैनामे, कोरोना के कहर से टला
शासन ने 21 मार्च 2020 को किसानों की जमीन परचेज करने के लिए जिला प्रशासन को बजट दिया था। जिला प्रशासन को 31 मार्च 2020 तक हर हाल में दरियापुर व सुल्तानपुर आइमा गांवों के 228 किसानों की जमीन का बैनामा करवाने के आदेश दिए थे, लेकिन कोरोना के कहर के कारण 26 मार्च 2020 से ही पूरी तरह से लॉकडाउन के कारण बैनामे नहीं हो पाए थे। जिला प्रशासन को बजट वापस करना पड़ा था। किसानों को प्रति हेक्टेयर 2.12 करोड़ रुपये के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।

एम्स के विस्तार के लिए 228 किसानों से 80 बीघा जमीन का बैनामा होना है। शासन से इसके लिए 43 करोड़ मिले हैं। करीब 16 करोड़ की किसानों की जमीन का बैनामा करवा लिया गया है। शेष जमीन के बैनामे की काम भी जल्द ही पूरा कराकर एम्स को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।
अमित कुमार, एडीएम (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed