{"_id":"578fc6434f1c1b2c33c4b4c5","slug":"farmer-killed-collision-of-engaged-in-police-escort-jeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस स्कॉर्ट में लगी जीप की टक्कर से किसान की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस स्कॉर्ट में लगी जीप की टक्कर से किसान की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस स्कॉर्ट की तेज रफ्तार जीप की टक्कर से एक साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। मृतक लखनऊ जिले के नगराम थाना क्षेत्र का रहने वाला था और बछरावां थाना क्षेत्र स्थित अपने खेत जा रहा था। पुलिस ने जीप और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
लखनऊ जनपद के भजाखेड़ा थाना नगराम के रहने वाले किसान राम अधार (55) की बछरावां थाना क्षेत्र के गुरुबक्शखेड़ा गांव में खेत हैं। बुधवार को वह खेतों सिंचाई के लिए पाइप लेकर साइकिल से खेत जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर चुरुआ गांव के पास लखनऊ की तरफ से आ रही सफेद रंग की जीप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
सूचना पर पहुंचे परिवारीजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानेदार विमल कुमार ने बताया कि जीप पुलिस स्कॉर्ट में चलती है। लखनऊ निवासी जीप चालक विमलेश साहू परिवारीजनों को लेकर विंध्याचल जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। चालक को पकड़ लिया गया है। वहीं जीप भी पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात ट्रक की टक्कर से पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पोठई गांव निवासी रामदेव गुप्ता रात में बेटे राकेश के साथ बाइक से घर जा रहा था। मोहनगंज क्षेत्र के अलईपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे गंभीर रूप से घायल रामदेव की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा राकेश घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। थानेदार रामराघव सिंह का कहना है कि तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।