फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Farmer feared dead due to heatstroke, 15 patients admitted in critical condition

Raebareli News: लू लगने से किसान की मौत की आशंका, गंभीर हालत में 15 रोगी भर्ती

Wed, 29 Apr 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 29 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Farmer feared dead due to heatstroke, 15 patients admitted in critical condition
 जिला अस्पताल के काउंटर पर दवा लेने के लिए लाइन में खड़ी महिलाएं।
रायबरेली-हलोर। लू और गर्मी के चपेट में आने से लोग बीमार हो रहे हैं। महराजगंज के पुरासी गांव में खेत में काम करते समय किसान उल्टी-दस्त के चपेट में आ गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। लू लगने से किसान की मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, मंगलवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी बुखार और उल्टी-दस्त के 15 से अधिक गंभीर मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। उधर, ओपीडी में भी मरीजों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। रोगियों ने काउंटरों पर घंटों इंतजार किया।
विज्ञापन

महराजगंज के पुरासी गांव निवासी किसान गया प्रसाद यादव (50) सोमवार को सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप में हलोर बाजार से जानवरों के चारे के लिए चरी का बीज लेकर घर लौटे। दोपहर में ही वह ट्रैक्टर लेकर दोबारा खेत में पहुंचे और बीज बोने लगे। इसी दौरान अचानक उनके पेट में दर्द उठा और उल्टियां होने लगीं। देखते ही देखते वह बेहोश होकर खेत में ही गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक डॉ. संजय राय ने बताया कि सीएचसी लाने से पहले ही किसान की मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक वह तेज धूप में लगातार काम कर रहे थे। लू लगने से किसान की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को बुखार और उल्टी दस्त के बाद कृष्णा (1), महक (42), प्रीती (35), शुभ (8), शिवाय (14), सचिन (6), प्रियांशी (8), नबी (1) आदि मरीजों को भर्ती कराया गया। ओपीडी में सुबह से ही परचा काउंटर पर भीड़ रही। गर्मी अधिक होने के कारण परचा बनवाने के बाद ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दवा काउंटर पर भी परेशानी हुई। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रुद्रांश मिश्रा का कहना है कि गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में एहतियात बरतने की जरूरत है। धूप से बचने का प्रयास किया जाए। समस्या होने पर अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed