फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Falaknaaz converted to hindu and tied knot with her lover in Hanuman temple In RaeBareli

UP: फलकनाज बनीं फलक बाजपेयी... हनुमान मंदिर में प्रेमी संग लिए सात फेरे; हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुआ विवाह

Mon, 29 Sep 2025 02:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Sep 2025 02:17 PM IST
सार

फलकनाज ने फलक बाजपेयी बनकर हनुमान मंदिर में प्रेमी संग सात फेरे लिए। मंत्रोच्चारण के बीच हिंदू रीति रिवाज से उनका विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान मौजूद लोगों ने आतिशबाजी करके खुशी मनाई। 

विज्ञापन
Falaknaaz converted to hindu and tied knot with her lover in Hanuman temple In RaeBareli
फलकनाज और कुशाग्र ने लिए सात फेरे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के रायबरेली में प्रेमी की खातिर युवती ने धर्म बदलकर हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। हनुमान मंदिर में हुई इस शादी में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान आतिशबाजी करके सभी ने खुशियां मनाईं। 
विज्ञापन


मामला लालगंज कस्बा के घोसियाना मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली फलकनाज और नगर के ही साकेत नगर निवासी कुशाग्र बाजपेयी का तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़का मोबाइल शॉप पर काम करता है, तो युवती एक क्लीनिक में रिसेप्शनिस्ट है। 
विज्ञापन


24 सितंबर को फलकनाज घर से चली गई। परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कोशिश करके दोनों को ढूंढ निकाला। कोतवाली में पुलिस और घरवालों ने युवती को समझाया। लेकिन, उसने कुशाग्र के साथ रहने का निर्णय लिया। जानकारी हिंदू संगठनों को मिली तो उनके पदाधिकारियों ने भी हस्तक्षेप किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को कस्बा के ही बेहटा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से विवाह कर लिया। फलकनाज ने अपना नाम फलक बाजपेयी रख लिया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अजय बाबू पांडे, गौरव शुक्ला, एडवोकेट पंकज पांडे, विवेक गुप्ता, प्रदीप आदि मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ने मंदिर में विवाह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed