{"_id":"56f042614f1c1b081af14d2c","slug":"factory-making-counterfeit-alcohol-seized-five-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, पांच गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को पुलिस गिरफ्त में नकली शराब बनाने के आरोपी और बरामद सामान व शराब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात पुलिस ने छापा मारकर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से चार लाख रुपये की शराब, केमिकल, पचिंग मशीन और एक कार भी बरामद की गयी है। पकड़े गए आरोपी प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं।
सीओ सलोन सुशील कुमार व कोतवाल बीके सिंह की अगुवाई में टीम ने क्षेत्र के चकपुरवा मजरे रसूलपुर गांव में छापा मारा। यहां पर धुन्नी सेठ के मकान में अरसे से नकली शराब की फैक्ट्री चल रही थी। इस मकान को आरोपियों ने किराए पर ले रखा था।
सीओ सुशील कुमार ने बताया कि अजय कुमार सरोज, राकेश, अशर्फीलाल निवासी बबुल्लापुर गढ़ी थाना मानिकपुर, प्रियांशू निवासी भरतपुर संग्रामगढ़ और बृजेश कुमार निवासी पुरबिइयन थाना कुंडा जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
इनके पास से 562 शराब की बोतलें और चार ड्रमों में 200 लीटर कच्ची शराब मिली है। केमिकल के अलावा कार बरामद की गई है। बरामद शराब और केमिकल की कीमत चार लाख रुपये है। पंचिंग मशीन भी मिली है। शराब बिक्री में कार का प्रयोग किया जा रहा था।
सीओ ने बताया कि केमिकल मिलाकर धंधेबाज नकली शराब बनाते थे। शराब बनाने के बाद रायबरेली के अलावा प्रतापगढ़, अमेठी समेत अन्य पड़ोसी जनपदों में गुड इवनिंग, टाइगर का रैपर लगाकर शराब बेचते थे। पांचों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
वहीं आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीमों ने सोमवार को 13 गांवों में छापेमारी कर 251 लीटर शराब बरामद की। 39 कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। टीमों ने गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे सोमवंशी, सराय डिगोसा, शिवा का पुरवा, किलौली, बढ़इन का पुरवा, बरउवा, बछरावां क्षेत्र के थुलेंडी, शिवगढ़ क्षेत्र के बोधीखेड़ा, खीरों क्षेत्र के सेमरी चौराहा, महरानीगंज, सराय बैरियाखेड़ा, सलोन क्षेत्र के साड़ा सैडा व पावरगंज में छापेमारी करके शराब बनाने के धंधे को पकड़ा।
जिला आबकारी अधिकारी एके वर्मा ने बताया कि होली पर शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मुंशीगंज चौकी इंचार्ज रामकुमार आदिम ने बताया कि गढ़ी मुतवल्ली निवासी धनेश और रजवंता के पास से 30 लीटर कच्ची शराब और उपकरण बरामद किए गए हैं। उधर, डीह पुलिस ने गंगुहा मजरे डीह निवासी परीदीन और रामप्यारे के पास से 60 लीटर शराब बनाने के उपकरणों के साथ बंदी बनाया है।