फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   facilitate

सीएम से पुरस्कृत डुमटहर व अजीतपुर पंचायतें, 20 लाख का इनाम मिला

Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
facilitate
रायबरेली। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में जिले की दो ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया है। दोनों ग्राम पंचायतें खीरों ब्लॉक की हैं।
विज्ञापन

बतौर पुरस्कार पंचायतों को 20 लाख रुपये मिले हैं। इसमें डुमटहर को 11 लाख और अजीतपुर ग्राम पंचायत को नौ लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया है। पुरस्कार की धनराशि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में विकास, सफाई व स्वच्छता सहित अन्य सभी प्रकार के समाज से जुड़े कार्यों को शत-प्रतिशत कराने के लिए मुख्यमंत्री के स्तर से पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए वर्ष 2021-22 में 58 पंचायतों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जांच में 38 ग्राम पंचायतें फेल हो गईं थीं। जिला स्तरीय टीम की जांच के बाद सात पंचायतों को शासन स्तर पर भेजा गया था।
जांच के बाद खीरों ब्लॉक की ग्राम पंचायत डुमटहर और अजीतपुर को पुरस्कार के लिए चुना गया। पुरस्कार की धनराशि पंचायतों के खातों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके पहले तीन पंचायतों को पुरस्कार मिला था।
गांवों से जुड़े नौ महत्वपूर्ण कार्यों में खर्च होगा बजट
पुरस्कार के रूप में धनराशि पाने वाली अजीतपुर और डुमटहर पंचायतों को नौ कार्यों में ही बजट को खर्च करना होगा। गो संरक्षण केंद्रों की मरम्मत के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन में भी धनराशि खर्च की जा सकती है। पंचायत घरों के रखरखाव, जन सुविधा केंद्र के विस्तार व टीकाकरण के लिए कैंप के आयोजन भी करवाए जा सकते हैं।

वर्ष 2021-22 के लिए मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले की डुमटहर व अजीतपुर पंचायत को पुरस्कार मिला है। दोनों पंचायतों को कुल 20 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है। पुरस्कार की धनराशि से गांवों में जरूरी काम कराए जाएंगे।
उमाशंकर मिश्रा, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed