फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Executive Engineer dies in road accident

प्रयागराज के एक्सईएन की सड़क हादसे में हुई मौत

Mon, 01 Jun 2020 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Executive Engineer dies in road accident
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुरावां गांव के पास शनिवार रात एक अनियंत्रित कार खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर रूप से घायल कार चालक व प्रयागराज जिले में पॉवर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पॉवर कॉर्पोरेशन प्रयागराज में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार निवासी मुकेश कुमार (40) पुत्र बिंदेश्वरी प्रसाद कार से प्रयागराज से लखनऊ लौट रहे थे। मध्यरात्रि लगभग 12 बजे लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर पहुरावां गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर राजमार्ग के किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से भिड़ गई।
विज्ञापन

हादसे में एक्सईएन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मुश्किल से उन्हें कार से बाहर निकाला। एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है। थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल एक्सईएन को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मामले में कोई तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed