{"_id":"6287c0abc527b04e8d50d91e","slug":"encrochment-raibaraily-news-lko6314804113","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरजा बुलडोजर, विरोध के बीच हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरजा बुलडोजर, विरोध के बीच हटाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन
शुक्रवार को सब्जीमंडी में अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सुपर मार्केट से सब्जीमंडी तक सड़क की पटरी पर अतिक्रमण करने वालों का निर्माण ढहाया गया। इस दौरान कई बार कहासुनी हुई। हालांकि नाराज लोगों को फोर्स ने किसी तरह समझाकर शांत कराया। इस दौरान 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सुपर मार्केट से भारी फोर्स और नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया।
सुपर मार्केट से रामकृपाल चौराहा, घंटाघर, सब्जी मंडी तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान भीड़भाड़ होने के कारण खरीदारी करने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सुपर मार्केट से सब्जीमंडी तक पटरी साफ कराई गई। कई जगह पक्का अतिक्रमण गिराया गया। उन्होंने बताया कि 10 हजार रुपया जुर्माना भी वसूला गया है। शनिवार को भी अभियान चलेगा।
विज्ञापन
दुकानदारों को अल्टीमेटम, हटा लो वर्ना गिरा दिया जाएगा
डलमऊ। नगर पंचायत डलमऊ में शुक्रवार को तहसीलदार अभिनव पाठक, अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव और कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने मुराईबाग से लेकर हर रोड पर जाकर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी। कहा कि दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा बुलडोजर से उसे ढहा दिया जाएगा। डलमऊ तहसील सभागार में एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने बैठक करके अधिकारियों को हरहाल में अतिक्रमण हटाने की नसीहत दी।