फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Encroachment

Raebareli News: सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Fri, 30 Dec 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Encroachment
शिवगढ़ (रायबरेली)। अहलादगढ़ मजरे भवानीगढ़ में बंजर जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। महराजगंज तहसील प्रशासन की ओर से शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई से कब्जेदारों में अफरातफरी रही।
विज्ञापन

तहसीलदार अनिल कुमार पाठक की ओर से गठित की गई टीम दलबल के साथ गांव पहुंची। नायब तहसीलदार सत्य प्रकाश गुप्ता व राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार त्रिवेदी ने बताया कि गांव के ही रामदेव, महादेव, रामअनुज, पूर्णमासी, विजय बहादुर, भागीरथ, अमृतलाल, पितंबर ने बंजर जमीन पर कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन

कोई पक्की कोठरी तो कोई छप्पर रखकर कब्जा किए था। किसी ने पक्की नींव भरवा रखी थी। जेसीबी की मदद से भी सभी का कब्जा ध्वस्त करा दिया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि सभी को चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा किसी ने कब्जा किया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। एसओ अरुणेश कुमार ने बताया कि शांति व्यवस्था के साथ सरकारी जमीन को खाली कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षित जमीन पर बनी दीवार ढहाई
महराजगंज। नगर पंचायत की सीमा में शामिल किए गए सुखई के पुरवा गांव में सुरक्षित जमीन पर बनाई गई दीवार को ढहा दिया गया। एसडीएम धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि 15 दिन पहले सुरक्षित जमीन पर कब्जे की शिकायत मिली थी। इसकी जांच लेखपाल विपिन मौर्य ने राजस्व टीम के साथ की थी। जांच में रमेश दीवार जबकि रामदेव दरवाजा लगवा रहा था। इस पर काम रोकवा दिया गया था। बावजूद गुरुवार की रात दीवार खड़ी कर दी गई। शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी डॉ. अनुराग शुक्ला, राजस्व कर्मियों व पुलिस बल के साथ दोनों लोगों का कब्जा हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed