फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Encroachment

तालाब की जमीन पर बने पांच मकान किए जाएंगे ध्वस्त

Sun, 23 Oct 2022 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Encroachment
ऊंचाहार (रायबरेली)। दो तालाबों की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकानों को गिराने की कार्रवाई तेज हो गई है। एसडीएम ने तहसीलदार को जुलाई में जारी हुए बेदखली के आदेश को अमल में लाने के निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के गाटा संख्या 4040 व 4043 तालाब में दर्ज हैं। इसमें कस्बे के ही खलील अहमद, मो. आशिक उर्फ राजू, इश्तियाक अहमद, वकील अहमद व नाजिर हैदर लोगों ने अवैध कब्जा कर मकान बना रखा है। कुछ लोगों ने दुकानें भी खोल रखी हैं। शिकायत के बाद लेखपाल ने मौके की जांच की थी। आरोप सही मिलने पर एसडीएम न्यायालय में अवैध कब्जेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

13 जुलाई को एसडीएम न्यायालय ने तालाब की जमीन से अवैध कब्जेदारों को बेदखल करते हुए कब्जा हटाने का आदेश दिया था। लगभग दो माह बीतने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद एसडीएम आशीष मिश्रा ने तहसीलदार को एक सप्ताह में कब्जा हटवाने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा हटवाने की योजना बनाई है। एसडीएम ने बताया कि तालाब पर अवैध कब्जा हटवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही मकानों का ध्वस्तीकरण कर जमीन खाली कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed