{"_id":"5d68389d8ebc3e93a170a5cb","slug":"encroachment-in-the-city-removed-raibaraily-news-lko478790695","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अतिक्रमण हटाया
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में जाम की समस्या दूर कराने के लिए शहर में गुरुवार को भी बुल्डोजर गरजा। एक के बाद एक दुकानें तोड़ दी गई। जिन लोगों ने घरों की छतें आगे बढ़ाकर बना ली थी, उसे भी तोड़वा दिया गया। अतिक्रमण हटाने के विरोध को लेकर पुलिस और दुकानदारों के बीच कहासुनी और नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस के आगे दुकानदारों की एक नहीं चली और अतिक्रमण हटवाया गया। शुक्रवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा।
एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी की अगुवाई में सुपर मार्केट से घंटाघर और फिर सदर कोतवाली रोड पर अतिक्रमण हटवाया गया। सड़क किनारे रखी दुकानों को तोड़वा दिया गया। दुकानों के बाहर लगवाए गए पत्थर को तोड़वा दिया गया। सुपर मार्केट और घंटाघर के पास दुकानों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया।
पुलिस से कहासुनी और नोकझोंक भी की। एसडीएम ने दुकानदारों को शांत कराया और कहा कि जहां पर भी अतिक्रमण है, उसे हटवा दिया जाएगा। किसी को बेवजह परेशान नहीं किया जा रहा है। दुकानदार स्वयं अपनी दुकानें हटा ले, वरना उसे ढहवा दिया जाएगा। प्रशासन की सख्ती की वजह से दुकानदारों की एक नहीं चली। एसडीएम का कहना है कि शुक्रवार को भी अतिक्रमण हटवाया जाएगा।