{"_id":"6a2c5710c765e758eb057a14","slug":"emphasis-on-the-effective-use-of-hindi-through-technology-raebareli-news-c-101-1-slko1034-160191-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: तकनीकी के जरिए हिंदी के प्रभावी प्रयोग पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: तकनीकी के जरिए हिंदी के प्रभावी प्रयोग पर जोर
Sat, 13 Jun 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में शुक्रवार को आधुनिक तकनीकी और हिंदी विषय पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य आधुनिक तकनीकी संसाधनों एवं डिजिटल माध्यमों की सहायता से राजभाषा हिंदी के प्रयोग को अधिक सरल, प्रभावी और व्यापक बनाना रहा।
मुख्य वक्ता नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) के सदस्य सचिव योगेश मिश्रा ने वर्तमान तकनीकी युग में हिंदी की उपयोगिता तथा तकनीकी और हिंदी के परस्पर संबंधों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न डिजिटल टूल्स, सॉफ्टवेयर तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित तकनीकों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इनकी सहायता से सरकारी एवं कार्यालयीय कार्यों में हिंदी का प्रयोग अधिक सहज, प्रभावी और दक्ष बनाया जा सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों को तकनीकी साधनों का उपयोग कर राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और उसके व्यापक प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
निफ्ट की निदेशक प्रो. जोनाली डी. बाजपेयी और संयुक्त निदेशक अमिताव चौधरी की देखरेख में हुई कार्यशाला में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति से संबद्ध विभिन्न कार्यालयों के सदस्य भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। सभी ने तकनीकी सत्र का लाभ लिया। संचालन हिंदी नोडल अधिकारी डॉ. स्तुति सोनकर तथा कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी पूजा ओझा ने किया। राजभाषा हिंदी को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने तथा उसके प्रभावी प्रयोग को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।