फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election

विधायक की मां समेत 200 ने खरीदे परचे, नामांकन आज, 10 को आएंगे नतीजे

Wed, 07 Jul 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
election
रायबरेली। ब्लॉक प्रमुख पदों के नामांकन के लिए तैयारियां पूरी हो गईं हैं। आठ जुलाई को सभी 18 ब्लॉक मुख्यालयों पर कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लॉकों में प्रमुख पद के लिए सदर विधायक अदिति सिंह की मां वैशाली सिंह सहित अन्य दावेदारों समेत करीब 200 लोगों ने परचे खरीदे। कई दावेदारों ने चार से पांच सेट में परचे खरीदे हैं। दोपहर दो बजे तक नामांकन के बाद परचों की जांच होगी। ब्लॉकों में चुनाव करवाने के लिए एआरओ और सहायक एआरओ पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पदों के चुनाव के लिए तीन दिन पहले कार्यक्रम घोषित किया गया था। आठ जुलाई को नामांकन और जांच के बाद नौ जुलाई को परचा वापस लिया जा सकता है। 10 जुलाई को दोपहर तीन बजे तक मतदान के बाद मतगणना कराने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। सभी ब्लॉकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। भीड़ को ब्लॉक परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अमावां में विधायक की मां वैशाली सिंह ने दो सेट में परचा खरीदा। यहां सात परचे बिके।
डीह प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा समर्थित प्रत्याशी मिथिलेश ने दो सेट में परचे खरीदे। किसी और दावेदार ने परचा नहीं खरीदा। सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चार दावेदारों ने आठ सेट परचे खरीदे।
एआरओ अरविंद कुमार राय ने बताया कि भाजपा से अंजू कुशवाहा, सुनीता देवी, सपा समर्थित निर्मला, उषा देवी ने परचा खरीदा है। सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व विधायक अशोक सिंह के परिवार से विभा सिंह, अंकिता सिंह, रावतपुर कला निवासी कंचन सिंह ने परचा खरीदा है।
हरचंदपुर प्रतिनिधि के अनुसार, बुधवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने 10 नामांकन पत्र खरीदे। एडीओ पंचायत अरविंद कुमार ने बताया कि पीयूष प्रताप सिंह ने चार सेट, अशोक कुमारी ने चार सेट तथा रामदुलारी ने दो सेट परचा खरीदा।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार, प्रमुख पद के लिए छह परचे बिके। भाजपा समर्थित प्रत्याशी अजय मौर्य ने दो, निर्दल सत्यभामा मौर्या ने दो, भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अभिलाषचंद्र कौशल व इनके भाई मनीष कौशल ने एक-एक पर्चा खरीदा।
रोहनियां ब्लॉक में राकेश कुमार, धर्मराज और इंद्रराज ने परचे खरीदे। परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, छतोह ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए भाजपा से रामकली के अलावा संगीता, राजदेई व राज कुमारी ने परचा खरीदा है।
जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दल बहादुर सिंह, रेखा सिंह, राजेंद्र बहादुर सिंह, राज कुमार सिंह ने आठ परचे खरीदे। इसके अलावा खीरों में चार, महराजगंज में तीन परचे खरीदे गए।
इन्हौना प्रतिनिधि के अनुसार, अमेठी जिले के सिंहपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. रामदेव पासी के पुत्र अंकित पासी व राम नरेश रावत ने नामांकन पत्र खरीदा है। डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार, परचा खरीदने के दौरान दावेदारों में हाथापाई हो गई। बाद में पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
डलमऊ में परचा खरीदने के दौरान हाथापाई
लमऊ (रायबरेली)। नामांकन शुरू होने से पहले ही दावेदारों पर दबाव शुरू हो गया। बुधवार को परचा खरीदने ब्लॉक पहुंचे एक दावेदार को परचा खरीदने से रोका गया। देखते ही देखते धक्कामुक्की के साथ हाथापाई की नौबत आ गई।
मौके पर पुलिस की मौजूदगी में निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकनपत्र खरीदा। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए इंद्रपाल गौतम बुधवार को ब्लॉक में परचा खरीदने गया था। कोतवाली में दी तहरीर में उसने आरोप लगाया कि ब्लॉक पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उसे परचा खरीदने से रोका।

न मानने पर हाथापाई तथा धक्कामुक्की करने लगे। मोबाइल भी तोड़कर उठा ले गए। पुलिस की मौजूदगी में उसने परचा खरीदा। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि इंद्रपाल को ब्लॉक पहुंचकर परचा खरीदवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed