फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   election

जागरूक दिखे वोटर, विकास के लिए पढ़े-लिखे लोगों के हाथों में सौंपी गांव की प्रधानी

Thu, 06 May 2021 09:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
election
रायबरेली। पंचायत चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इन नतीजों से एक बात साफ दिखती है कि गांव के मतदाताओं ने पूरी जागरूकता के साथ पढ़े लिखों के हाथ में गांव की सरकार सौंपने को मतदान किया।
विज्ञापन

गांव से जुड़े विकास कार्य कौन बेहतर तरीके से करेगा, इसे लेकर सभी ने काफी मंथन करने के बाद वोट दिया है। इसी कारण इस बार के पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने पढ़े-लिखे उम्मीदवारों को जिताने में ज्यादा तवज्जो दी है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के बहादुरपुर, सिंहपुर और तिलोई विकास क्षेत्रों में प्रधान के 151 पदों पर ज्यादातर पढ़े-लिखे उम्मीदवार निर्वाचित हुए हैं। इन नए बने प्रधानों में निरक्षरों की संख्या महज 18 है, जिसमें बहादुरपुर में छह, सिंहपुर में सात और तिलोई में पांच निरक्षर प्रत्याशी प्रधान बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ 18 ऐसे उम्मीदवार भी चुने गए हैं, जो स्नातक अथवा परास्नातक उत्तीर्ण हैं। प्राइमरी से इंटर तक पढ़ाई करने वाले 115 उम्मीदवारों पर वोटरों ने भरोसा जताया है।
इसमें प्राइमरी शिक्षा वाले 49 तो जूनियर हाईस्कूल तक की पढ़ाई करने वाले 23 प्रत्याशी विजयी हुए हैं। साथ ही 15 प्रधानों की शिक्षा हाईस्कूल और 28 प्रधानों की शिक्षा इंटर है।
स्नातक-परास्नातक उर्त्तीण के हाथ प्रधानी
तीनों ब्लॉकों में सिंहपुर ऐसा विकास क्षेत्र है, जहां उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार सबसे ज्यादा निर्वाचित हुए हैं। सिंहपुर विकास क्षेत्र में सात स्नातक और पांच परास्नातक उत्तीर्ण प्रत्याशी सफल हुए।
तिलोई में चार स्नातक और एक परास्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार को प्रधान चुना गया, जबकि सबसे कम बहादुरपुर ब्लाक में महज एक स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार को गांव के विकास की बागडोर सौंपी गई।

उच्च शिक्षा प्राप्त नवनिर्वाचित प्रधानों में अनिल कुमार, अजय कुमार, रूबी देवी, अमरेश मिश्र, अश्विनी कुमार सिंह, देवीसरन परास्नातक उत्तीर्ण, अखिलेश सिंह, इंद्र कुमार, गौरव श्रीवास्तव, सर्वेश विश्वकर्मा, प्रेरणा मिश्र, राजवीर सिंह, अमरीन, अंकिता सिंह, मोनू जायसवाल, अपूर्वा सिंह, वीरेंद्र कुमार स्नातक उर्त्तीण हैं।
विकास क्षेत्रों में निर्वाचित प्रधानों की शैक्षिक योग्यता
शिक्षा बहादुरपुर सिंहपुर तिलोई
निरक्षर 6 7 5
प्राइमरी 12 11 26
जूनियर 4 11 8
हाईस्कूल 5 5 5
इंटर 6 12 10
स्नातक 1 7 4
परास्नातक - 5 1
कुल पद 34 58 59
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed