{"_id":"6ac15a790d5f1342a1085370","slug":"elderly-woman-dies-under-suspicious-circumstances-altercation-between-sister-in-law-and-wife-of-brother-raebareli-news-c-101-1-slko1031-168990-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, ननद-भाभी में कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, ननद-भाभी में कहासुनी
Sun, 04 Oct 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मालखाना रोड स्थित बुजुर्ग महिला की मौत के बाद हंगामा करते लोगों को समझात
रायबरेली। शहर के कैपरगंज मालखाना रोड निवासी शकुन गुप्ता (78) की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी मौत के बाद ननद और भाभी के बीच कहासुनी हो गई। बेटी ने भाभी पर प्रॉपर्टी के विवाद में मां की हत्या करने का आरोप लगाया। बहू ने बीमारी के चलते मौत होने की बात कही। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
शकुन गुप्ता अपनी बहू शालिनी गुप्ता के साथ रहती थीं। उनके पति और बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे शकुन की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी मिलने पर उनकी बेटी शालिनी उर्फ पंपी समेत अन्य परिजन भी घर पहुंच गए। पुलिस घटना की जांच कर रही थी, इसी दौरान पंपी और उनकी भाभी शालिनी के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए।
पंपी ने आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी के लिए उनकी मां की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें मां से मिलने तक नहीं दिया जा रहा था और दो दिन से उन्हें खाना भी नहीं दिया गया था। पंपी ने मां के चेहरे पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए मौत को स्वाभाविक मानने से इनकार किया।
विज्ञापन
वहीं, शालिनी ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है और उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी परीक्षाएं चल रही हैं। शनिवार सुबह वह मकान की छत पर बेटियों को पढ़ा रही थीं। इसी दौरान उनकी सास की मौत हो गई। उनके मुताबिक, शकुन काफी समय से बीमार थीं और ठीक से भोजन भी नहीं कर रही थीं।
शालिनी ने प्रॉपर्टी को लेकर लगाए गए आरोपों पर कहा कि एक प्रॉपर्टी की बिक्री में ननद को 10 लाख रुपये दिए गए थे। इंदिरा नगर स्थित एक मकान को बेचने के लिए सास ने एडवांस रकम ली थी, जिसकी भरपाई बाद में परिवार की ओर से की गई। उन्होंने कहा कि घर में जो भी होता था, सास की सहमति से ही होता था। उनकी मौत बीमारी के चलते हुई है। दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक कहासुनी और गहमागहमी होती रही। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि परिजनों की ओर से बुजुर्ग महिला की मौत बीमारी के चलते होने की बात बताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट होगी।
बिखर गया परिवार, पड़ोसी भी रहे सन्न
पड़ोसियों के मुताबिक, परिवार कुछ समय पहले तक ठीक चल रहा था, लेकिन धीरे-धीरे बिखर गया। शकुन के पति और बेटे की पहले ही मौत हो चुकी थी। उनके पति सरकारी नौकरी में थे और उन्होंने संपत्ति भी बनाई थी। उनका छोटा बेटा आशु गुप्ता नशे का आदी बताया जाता है और इस समय नशा मुक्ति केंद्र में है। मां की मौत की सूचना पर आशु भी घर पहुंचा। वह गुमसुम और मां की मौत से दुखी नजर आया। पड़ोसी दिनेश और सत्यनाथ ने बताया कि परिवार पहले ठीक चल रहा था, लेकिन धीरे-धीरे बिखर गया।