{"_id":"57321fe04f1c1bec7d9199de","slug":"elderly-farmer-killed-by-bull","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग किसान को सांड़ ने पटक-पटककर को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग किसान को सांड़ ने पटक-पटककर को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 10 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
किसान महराजदीन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में सोमवार रात सांड़ ने एक बुजुर्ग किसान को पटक-पटककर मार डाला। यह घटना उस समय हुई, जब वह फसल की रखवाली करने खेत गये थे। फसल बर्बाद करने पर किसान ने सांड़ भगाना चाहा तो उसने हमला बोल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
खरौली गांव निवासी महराजदीन (72) के खेत गांव के बाहर हैं। रात में फसल की रखवाली के लिए वह खेत पर सोने गये थे। इसी बीच खेत में एक जंगली सांड़ आ गया और फसल को बर्बाद करने लगा।
यह देख महराजदीन लाठी लेकर उसको भगाने के लिए दौड़े, लेकिन सांड़ ने भागने के बजाय उन पर हमला कर दिया और पटक-पटककर किसान को मार डाला। शोरगुल सुन परिवारीजन खेत पहुंचे, लेकिन तब तक महराजदीन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
इससे हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि सांड़ के हमले से किसान की मौत हुई है। वन विभाग के उच्चाधिकारियों से सांड़ को पकड़वाने के लिए कहा गया है, ताकि वह अन्य लोगों पर हमला न बोल सके।