फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Eight people injured in bee attack

Raebareli News: मधुमक्खियों के हमले में आठ लोग जख्मी

Wed, 16 Apr 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 16 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Eight people injured in bee attack
लालगंज (रायबरेली)। अलग-अलग गांवों में मंगलवार को मधुमक्खियों के हमले में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


पहली घटना बहाई गांव में हुई, जहां गांव निवासी शमशाद के यहां शादी समारोह था। अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए नाते रिश्तेदार इधर-उधर भागने लगे। मधुमक्खियों ने शमशाद, असलम, शमशेर, शेरू व अकबर को काटकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी घटना कुंभड़ौरा गांव में हुई। खेत गए 75 वर्षीय बुजुर्ग माताबख्श सिंह पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। बचाने पहुंचे गांव के ही आशु को भी मधुमक्खियों ने काटा। तीसरी घटना पूरे भवानी मजरे हरीपुर गांव में हुई, जहां नदी के किनारे खेतों की ओर जा रहे देशराज सिंह पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां माताबख्श सिंह व देशराज की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed